सिरमौर: तिरुपति ग्रुप की बड़ी उपलब्धि....... 09 अगस्त 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

सिरमौर: तिरुपति ग्रुप की बड़ी उपलब्धि.......  09 अगस्त 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: अशोक गोयल, सीईओ निदेशक, तिरुपति समूह, पाँवटा साहिब।

सिरमौर: तिरुपति ग्रुप की बड़ी उपलब्धि.......

09 अगस्त 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा

कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह: सीएम
कंडाघाट को 145 करोड़ की सौगात 
अनुराग ठाकुर की युवाओं से चर्चा 
सर्वदलीय बैठक में परमार की अपील
OPS के मूड़ में नही सरकार 
कमीशन पास शास्त्री मुख्यमंत्री के द्वार
सेना के जवान का सुसाइड 
गुटबाजी ने रोकी रोजगार संघर्ष यात्रा 
माननीय उच्च न्यायालय का खास निर्णय
शिक्षक के तबादले पर रोए बच्चे 
JEE: रियान स्टेट टाॅपर 
भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
दो दिन बारिश का येलो अलर्ट 

सिरमौर जिला में आज 08 मामले और कोविड/सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर) हिमाचल भाजपा का कोर ग्रुप।

स्थानीय (सिरमौर)

1- Achievement: तिरुपति ग्रुप को मिली "ग्रेट प्लेस टू वर्क" के रूप में मान्यता

सर्वेक्षण में प्रमाणन मिलने पर बनी हिमाचल प्रदेश मूल की पहली कंपनी, कंपनी CEO अशोक गोयल ने पूरे स्टाॅफ को दिया श्रेय।

पांवटा साहिब-नाहन एनएच-07 पर पांवटा के सूरजपुर में स्थित तिरुपति ग्रुप को अगस्त, 2022 से अगस्त, 2023 तक भारत में ग्रेट प्लेस टू वर्क -प्रमाणित के रूप में मान्यता दी गई है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूशन द्वारा हाल ही में संपन्न सर्वेक्षण में, तिरुपति ग्रुप ने ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होने के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है। इस प्रकार, तिरुपति ग्रुप ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होने वाली हिमाचल प्रदेश मूल की पहली कंपनी बन गई है। जिसके लिये इस कम्पनी के सीईओ निदेशक अशोक गोयल का बढ़ा योगदान है। बता दे कि पांवटा में तिरुपति समूह सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते अनुबंध विकास और विनिर्माण संगठनों (सीडीएमओ) में से एक है। जो

हिमाचल में  स्थित एक शांत शहर पांवटा साहिब में है । इस समूह की स्थापना 2005 में हुई थी। तिरुपति समूह में विभिन्न प्रभाग शामिल हैं जिन्होंने संयुक्त रूप से कंपनी के विकास और सफलता में योगदान दिया है। एक प्रमुख अनुबंध निर्माण कंपनी होने के नाते, इसने निम्नलिखित उद्योग वर्टिकल जैसे तिरुपति रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, तिरुपति फार्मास्यूटिकल्स, तिरुपति न्यूट्रास्यूटिकल्स, तिरुपति स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन और तिरुपति आयुर्वेद में अपनी उपस्थिति का विस्तार, संचालन और सफलतापूर्वक चिह्नित किया है।  तिरुपति बहुराष्ट्रीय कंपनियों, भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों और घरेलू संगठनों में फैले 300 से अधिक विश्व स्तरीय ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। 1992 से, उन्होंने दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया है और उन गहन अंतर्दृष्टि का उपयोग करके परिभाषित किया है कि एक महान कार्यस्थल क्या है। संस्थान 60 से अधिक देशों में व्यवसायों, गैर-लाभकारी और सरकारी एजेंसियों की सेवा करता है और तीन

दशकों से अधिक के लिए महान कार्यस्थलों की विशेषताओं पर अग्रणी शोध किया है। भारत में, संस्थान 22 से अधिक उद्योगों में सालाना 1100 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है ताकि उन्हें निरंतर व्यावसायिक परिणाम देने के लिए डिज़ाइन किए गए हाई-ट्रस्ट, हाई-परफॉर्मेंस कल्चर का निर्माण करने में मदद मिल सके। इंडिया इंक के सैकड़ों सीईओ और सीएक्सओ ग्रेट प्लेस कम्युनिटी का हिस्सा हैं जो भारत को एएलटीएम के लिए काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि पर तिरुपति समूह के सीईओ निदेशक अशोक गोयल ने कहा कि यह हमारे लोगों की वजह से है कि हम आज यहां हैं, वे सब हमारा ध्यान और ताकत बने हुए हैं।

2- पाँवटा साहिब का रियान JEE में स्टेट टाॅपर। 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की गुरू की नगरी पाँवटा साहिब में प्रतिभाओं की कमी नही है। आए दिन यहां के मेधावी हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का डंका बजाते है। इस बार चिकित्सक दंपति की इकलौती संतान ने जेईई मेन-2 की परीक्षा में रिकार्ड कायम किया है।  यहां के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के मेधावी छात्र रियान गुप्ता ने जेईई मेन-2 में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यही नहीं, रियान को इस परीक्षा में 99.9 परसेंटाइल के साथ आल इंडिया स्तर पर 914वां रैंक मिला है। चिकित्सक माता-पिता की इकलौती संतान ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न जाकर इंजीनियरिंग को अपना लक्ष्य बनाया है। रियान ने इस सफलता का श्रेय परिजनों व शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है। रियान ने 12वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक मिशन स्कूल से की है। उनके पिता डॉक्टर सुधी गुप्ता व मां डॉक्टर अमिता गुप्ता सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सेवाएं दे रहे हैं। माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे ने अपना लक्ष्य खुद चुना है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस सफलता पर उन्हें नाज है। उधर, जेईई मेन में प्रदेश के टॉपर करने वाले रियान गुप्ता ने कहा कि दिन-रात कितने घंटे अध्ययन करना है, इससे फर्क नहीं पड़ता। बस अपने निर्धारित लक्ष्य और कार्य को समय पर पूरा करना जरुरी है। बोर्ड परीक्षाओं

के साथ उन्होंने जेईई की तैयारी पर भी अपना पूरा फोकस किया था। रियान ने जेईई मेन में प्रथम प्रयास में 99.6 परसेंटाइल हासिल किए थे। अब जेईई मेन-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 99.9 परसेंटाइल लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। अब वह जेईई एडवांस के लिए पूरा ध्यान केंद्रित कर तैयारियां में जुटे हैं। रियान गुप्ता ने अपनी सफलता के लिए परिजनों, स्कूल स्टाफ और देहरादून कोचिंग सेंटर प्रबंधन को श्रेय दिया है।
गोर हो कि पहले अटेम्प्ट में रायान ने 96.8 परसेंटाइल हासिल किये थे लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खुश नही थे और उन्होंने सैकेंड अटेम्प्ट का निर्णय लिया। और अपने हौंसले के मुताबिक परिणाम हासिल किया। वहीं, गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के निदेशक जीएस सैनी और प्रधानाचार्य देविंद्र कौर साहनी ने कहा कि रियान गुप्ता ने संस्थान का नाम चमकाया है। वह रियान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 

3- अंबोया में अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू। 

पाँवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया में चल रही अंडर-14 छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन व अंडर-14 छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के अवसर पर अरविंद गुप्ता निदेशक राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक व भाजपा मण्डल पाँवटा अध्यक्ष ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की उनके साथ देवराज चौहान प्रधान डांडा पंचायत व भाजपा मंडल पाँवटा महामंत्री

बतौर वरिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजयी खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित कर जीत की बधाई दी व अन्य खिलाड़ियों को अगली बार ओर अच्छा प्रदर्शन कर विजयी होने को कहा। मुख्यातिथि द्वारा स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई साथ ही उनके द्वारा  11000 रूपये की राशि स्कूल प्रबंधन को अपनी ओर से प्रदान की घोषणा की। प्रधानाचार्य ओ.एस. चौहान ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उनके साथ एस.एम.सी. अध्यक्ष अम्बोया विद्यालय अनुज भंडारी, दिनेश नेगी, राजेश कुमार, सुनील परमार, संदीप शर्मा अन्य मौजूद रहे।

4- पाँवटा साहिब में भाजयुमो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा मुहिम को लेकर भाजयुमो पांवटा साहिब ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। मोटरसाईकिल पर पाँवटा के लोनिवि विश्राम गृह से निकली यह तिरंगा यात्रा विभिन्न रूटों से होती हुई बायकुंआ में सम्पन्न हुई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पवन चौधरी और पाँवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने हेतु युवा मोर्चा ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। पीडबल्यूडी विश्राम गृह से शुरू हुई थे बाईक रैली मुख्य बाजार होते हुए वाई प्वाइंट, बद्रीपुर,

बातापुल, पुरुवाला, पीपलीवाला से होकर शिव मंदिर बाँएकुआ में समाप्त हुई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेन्द्र कुमार सहित सैंकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए। भाजयुमो पाँवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि यह रैली युवाओं में देश के प्रति प्रेम के जोश को दुगुना कर गई है। ऐसे आयोजन लोगों के दिलों में देश पहले की भावना को जगाता है। हम सभी ने यह संकल्प लेना है कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों कीचत पर तिरंगा झंडा लगाना है। 

5- टेलेंट सर्च: माॅडलिंग में विनिता वर्मा ने मारी बाजी।

पांवटा साहिब के गोयल धर्मशाला में हिमाचल डांस चैंपियनशिप सीजन 2 स।इत माॅडलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ना केवल हिमाचल के प्रतिभागियों ने बल्कि अन्य राज्यों के बच्चों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर अरुण गोयल व कविता गोयल रहे, जबकि रोटरी क्लब पांवटा के प्रधान राकेश रहल, मीनाक्षी रहल और अल्का शर्मा, अंजली सिंगला, अंशुल गोयल, चारुल गोयल आदि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी मॉडल्स का मेकअप आर्टिस्ट गुरप्रीत कौर ने किया। कार्यक्रम में नृत्य गायन व मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जूनियर और सीनियर कैटेगरी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के संयोजक लोकेश त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे उनका उद्देश्य था कि उन लोगों को एक मंच दिया जाए, जिनमें कुछ करने की प्रतिभा है। उन्होंने बताया कि काफी लोगों ने इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया। लड़के और लड़कियों ने इसमें भाग लिया। यहां तक की 4 से 5 वर्ष के बच्चों ने भी भाग लिया।


कार्यक्रम के डायरेक्टर अंकित और विशाल ने बताया कि वे बच्चों को बेहतर बनाने और उन्हें सिखाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब जैसे छोटे शहर में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लेकिन इस तरह के मंच अगर अपना हुनर दिखाने के लिए मिले तो वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। विष्णु कैसी और डायमंड मयूरी ने बतौर जज कार्यक्रम में शिरकत की। प्रथम व द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रोत्साहित करने के लिए स्मृति चिन्ह भी दिया गया। 
जूनियर डांस प्रतियोगिता में पीहू प्रथम, एंजल द्वितीय और रूही तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर डांस प्रतियोगिता में राहुल पॉप दिल्ली प्रथम, डुएट में योगिमु प्रथम रहा। इसके साथ ही मॉडलिंग सीनियर कैटेगरी में विनीता वर्मा प्रथम और लड़कों में साहिल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर मॉडल श्रेणी में गुरप्रीत कौर ने बाजी मारी।

(हिमाचल)

1- ओपीएस मुद्दे पर कांग्रेस के नेता राज्य के लोगों को कर रहे गुमराह: जयराम 

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओपीएस के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं पर राज्य के लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। सोलन जिला के कंडाघाट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ओपीएस को हटाकर एनपीएस को लागू करने से सम्बन्धित अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले देश के पहले राज्यों में से एक था। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के नेता चुनावों के दृष्टिगत लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इन नेताओं से यह पूछना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में वे ओपीएस क्यों लागू नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नेता राज्य में सत्ता में आने पर इन योजनाओं को बन्द करने के दावे करने लगे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य ने कोरोना महामारी के दौर में कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन यहां के लोगों के पूर्ण सहयोग से राज्य इस महामारी को नियन्त्रित करने में सफल रहा और साथ ही विकास की गति को भी बनाए रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल के

प्रति विशेष लगाव है ओर उनके नेतृत्व में राज्य को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के उदारतापूर्ण सहयोग से केन्द्रीय परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण के 90ः10 को पुनः बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में विकास की गति को बढ़ाने के लिए 800 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए एम्स, आईआईएम, आईआईटी, केन्द्रीय विश्वविद्यालय भी मंजूर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आवश्यक मापदण्डों को पूरा करने पर ममलीग में राजकीय स्नातक महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा हिमाचल के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पर आधारित थीम सॉन्ग और प्रदेश के शानदार इतिहास को दर्शाते वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया।

2- सोलन के कंडाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए 145 करोड़ रुपये की सौगात दे गये सीएम।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के सोलन विधानसभा क्षेत्र के कण्डाघाट में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्षों के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन 75 वर्षों में राज्य में सभी क्षेत्रों में अद्वितीय विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को अस्तित्व में आने पर हिमाचल प्रदेश के केवल चार जिले थे और जनसंख्या लगभग 11 लाख थी जबकि आज प्रदेश की जनसंख्या

70 लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश का क्षेत्रफल 25839 वर्ग किलोमीटर था जबकि आज यह 55673 वर्ग किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की साक्षरता दर लगभग 4.8 प्रतिशत थी जबकि आज यह दर 83 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, पर्यटन और सम्बद्ध क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की 75 वर्षों की शानदार उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कण्डाघाट में सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए 145 करोड़ रुपये लागत की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

3- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंहुचे हिमाचल।

भाजपा के राज्य कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को शिमला पंहुचे। उन्होंने शिमला में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के

छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कहा कि युवा भारत का वर्तमान भी है और भविष्य भी है। युवा की भूमिका राष्ट्रनिर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए देश हित के धिए सदेव खड़े रहना चाहिए।

4- हिमाचल विधानसभा सत्र कल से, हुई सर्वदलीय बैठक।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल यानि बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सर्वदलीय बैठक की। सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए स्पीकर ने सभी दलों से सहयोग मांगा। इस बैठक में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और माकपा विधायक राकेश सिंघा मौजूद रहे तो सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, चीफ व्हिप बिक्रम जरियाल हुए शामिल हुए। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि सभी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के इस आखिरी सत्र में ज्यादा से ज्यादा जनता के मुद्दे उठाए जाएं। सदन की

कार्यवाही में अगर कोई व्यवधान उत्पन्न करेगा उस पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तय नियमों के तहत ही सदन में बोलने की अनुमति दी जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस सत्र में सरकार विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र में आम जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए और उम्मीद है कि ये सत्र कार्यशील होगा।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग पीड़ित है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता सबसे ज्यादा परेशान हैं, इसके अलावा कर्मचारी से लेकर अन्य सभी वर्ग त्रस्त हैं, सत्र के दौरान जनता के मुद्दों को पूरी आक्रामकता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की रणनीति तैयार है  सत्र की कम बैठकों को लेकर भी मुकेश ने सरकार को जमकर घेरा।

5- OPS नहीं बल्कि न्यू पेंशन स्कीम की खामियां दूर करेगी सरकार।

हिमाचल प्रदेश सरकार की मंशा है कि ओपीएस लागू करने की बजाय न्यू पेंशन स्कीम की खामियों को दूर किया जाए। यही कारण है कि सरकार स्तर पर आंतरिक सलाहकार समूह का गठन हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम की खामियां दूर करने के लिए सरकार आंतरिक सलाहकार समूह का गठन करेगी। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी इस समूह के अध्यक्ष होंगे। सदस्यों में संबंधित विभागों के अफसरों को शामिल किया जाएगा। यह समूह हर तीन महीने में बैठक करेगा और खामियों को दूर करने के लिए सरकार को रिपोर्ट देगा। यह फैसला गत दिवस प्रदेश सचिवालय में न्यू पेंशन समिति की बैठक में मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में लिया गया है। हालांकि, इससे पहले बैठक में कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए अड़े रहे। मुख्य सचिव कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम की खामियां दूर करने का भरोसा देते रहे। बैठक में यह

मामला भी उठाया गया कि न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के हिस्से का पैसा मार्केट में कहां लगाया जा रहा है और कितना ब्याज मिल रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं होती है। तय किया गया कि अब समूह इसकी जानकारी साझा करेगा। बैठक में मुख्य सचिव धीमान ने कहा कि जल्द ही न्यू पेंशन समिति की दूसरे दौैर की बैठक बुलाई जाएगी। छूटे हुए एनपीएस कर्मियों को अन्य कर्मचारियों की तरह वर्ष 2003 से ग्रेच्युटी का लाभ दिया गया है। आय कर में भी कई छूट दी गई हैं। भविष्य में केंद्र की ओर से जब भी कोई और बदलाव होता है तो सरकार भी उसे तत्काल प्रभाव से लागू करेगी। एनपीएस कर्मियों के लिए सरकार 911 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष अंशदान देगी। इस बैठक में  अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अश्वनी ठाकुर और महासचिव राजेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। 

6- कमीशन पास शास्त्री अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मिलने पंहुचे ओकओवर।

हिमाचल प्रदेश में शास्त्री का कमीशन पास करने के बाद भी बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति नहीं मिली है। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2020 में शुरू हुई थी, जो वर्ष 2022 में भी पूरी नहीं हो पाई है। इससे नाराज अभ्यर्थी मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओकओवर पहुंचे। हालांकि इन्हें सरकारी आवास ओकओवर तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की पुलिस से बहस भी हुई। नियुक्ति का इंतजार कर रहे बेरोजगारों में सरकार के प्रति रोष है। अभ्यर्थियों ने छोटा शिमला से ओकओवर तक रैली भी निकाली। कमीशन पास

शास्त्री अभ्यर्थियों ने इस दौरान करीब 3 घंटे तक मुख्यमंत्री का इंतजार किया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने इनसे मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से हाईकोर्ट में 23 अगस्त को होने वाली सुनवाई में सशर्त ज्वाइनिंग देने के बाबत अभ्यर्थियों की ओर से पक्ष रखने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि बैचवाइज भर्ती में भी सशर्त नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट में मामला उठाकर जल्द नियुक्ति का भरोसा दिया है। इस दौरान कमीशन पास अभ्यर्थी संदीप नेगी, राकेश शर्मा, हीरा लाल व सुशील सहित सैंकड़ों अभ्यर्थी ओकओवर पहुंचे थे। 

7- हाथ पर सुसाइड नोट लिख सेना के जवान ने खुद को मारी गोली।

जम्मू कश्मीर के मीरा साहब में तैनात जैक राइफल्स-12 के 22 वर्षीय सैनिक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी है। मृतक सैनिक योगेश कुमार (22) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर स्थित सुराहण गांव का निवासी था। सोमवार देर रात 12:30 बजे खुद को सिर पर गोली मार दी। बताया जा रहा है

कि घटना के वक्त वह सैनिक क्वार्टर गार्ड नाइट ड्यूटी पर था। घटना का पता चलते ही अन्य सैनिक उसे सेना अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने सैनिक को मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान के मुताबिक मृतक के हाथ में सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें जैक राइफल्स में ही तैनात अपने भाई विजय और एक अन्य दोस्त अक्षय से माफी मांगते हुए लिखा है कि........ तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता। इसलिए मैं भी आ रहा हूं। ...आई लव यू।

8- गुटबाजी के चलते रोकनी पड़ी युवा रोजगार यात्रा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की युवा रोजगार यात्रा और जनसभा मंगलवार को गुटबाजी की भेंट चढ़ गई। यात्रा और जनसभा दोनों को ही रद्द करना पड़ा है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह को यात्रा के समन्वयक की जिम्मदारी सौंपी गई थी। वह नालागढ़ पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यात्रा और जनसभा किए बिना ही लौटना पड़ा है। हालांकि, विक्रमादित्य ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा के घर पर गुपचुप तरीके से बैठक की। इसमें स्थानीय विधायक लखविंद्र राणा को नहीं बुलाया गया था। बैठक में विक्रमादित्य ने कहा कि जब परिवार बड़ा होता है तो मतभेद भी हो जाते हैं। लेकिन कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट

हैं। बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, राकेश कुमार, पूर्व जिप सदस्य उजागर चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि बावा के घर पर बैठक करना उन्हें कमजोर करने की साजिश है। ऐसा पहले भी होता आया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले पार्टी के पदाधिकारियों को अवगत कराया था। पूछा गया था कि पहले फैसला कर लें कि नालागढ़ से किसे चुनाव लड़वाना है। ऐसा इसलिए कहा था ताकि यात्रा के दौरान यहां पर भी सिरमौर जैसी स्थिति पैदा न हो।

9- हाईकोर्ट ने नियमितीकरण के मामले में दी महत्वपूर्ण व्यवस्था।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नियमितीकरण के मामले में महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। न्यायाधीश सत्येन वैद्य ने कहा है कि अनुबंध नियुक्ति यदि 89 दिन के लिए की गई थी, तो उसे नियमितीकरण के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चंबा निवासी कैलाश चंद की याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने यह निर्णय सुनाया। अदालत ने विभाग को आदेश दिए कि वह याचिकाकर्ता की अनुबंध अवधि को नियमितीकरण के लिए गिने, साथ ही सभी सेवा लाभ दिए जाने के आदेश भी दिए गए हैं। याचिकाकर्ता को वर्ष 2005 में 89 दिन के लिए फार्मासिस्ट के पद पर अनुबंध आधार पर नियुक्त किया गया था। उसकी सेवाओं को वर्ष 2015 में नियमित किया गया। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि वह आठ वर्ष पूरे होने पर नियमितीकरण का हक रखता है। विभाग ने दलील दी कि याचिकाकर्ता को 89 दिन के लिए अनुबंध आधार पर नियुक्त किया गया था। हर साल इस अनुबंध का नवीनीकरण करते हुए यह व्यवस्था वर्ष 2008 तक रही। उसके बाद

याचिकाकर्ता के अनुबंध का नवीनीकरण वार्षिक आधार पर किया गया। 2008 से आठ वर्ष पूरे करने पर वर्ष 2015 में उसकी सेवाओं को नियमित किया गया। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि वर्ष 2008 से पूर्व और बाद के अनुबंध की शर्तों में कोई अंतर नहीं है। याचिकाकर्ता ने वर्ष 2008 के बाद कोई नई चयन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है। उसके पद में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया। उसे एक निश्चित चयन प्रक्रिया के आधार पर रिक्त पद पर नियुक्त किया गया था। अदालत ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता का अनुबंध का नवीनीकरण 89 दिन के बाद किया जाता था तो उसका मतलब यह नहीं कि इस अवधि को उसे नियमितीकरण के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 

10- शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोए बच्चें, दोपहर का खाना भी छोड़ा।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक स्कूल में शिक्षक के तबादले पर छात्र-छात्राएं उनसे गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। मंगलवार को इन छात्र-छात्राओं ने दोपहर का खाना तक नहीं खाया। बच्चों को रोता-बिलखता देख शिक्षक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने बच्चों से वादा किया कि- मैं पक्का मिलने आऊंगा। आप सब जीवन में अच्छा करना। दरअसल, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिहुंता में जेबीटी शिक्षक हरजीत सिंह का दूसरे विद्यालय समोट में तबादला हुआ है। उनके पढ़ाने के तरीके

ने चौथी और पांचवीं कक्षा के 21 विद्यार्थियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। उनके तबादले का पता लगते ही विद्यार्थियों मन्नत, अन्नया, रिधिमा, कीर्ति, अंशिका धीमान, सुनाक्षी और पायल आदि ने दोपहर का खाना तक नहीं खाया। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। इन विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग और सरकार से शिक्षक का तबादला आदेश रद्द करने की गुजारिश की है। केंद्रीय मुख्य शिक्षक विक्रम कौशल ने कहा कि उन्होंने बच्चों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शिक्षक का तबादला दूसरे विद्यालय में हो जाने से बच्चे काफी मायूस हो गए हैं।

11- मौसम अपडेट: दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। शिमला और धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। उधर, जगह-जगह भूस्खलन की वजह से मंगलवार शाम तक प्रदेश भर में 41 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 27 बिजली ट्रांसफार्मर और 34 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गोर हो कि प्रदेश में जारी बारिश से मानसून सीजन के दौरान अब तक 64,023 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन-

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-