Paonta Sahib: श्री शिरगुल महाराज की दिव्य छाया में मनाया गया आंज-भोज क्षेत्र का पहला बिशु पर्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: श्री शिरगुल महाराज की दिव्य छाया में मनाया गया आंज-भोज क्षेत्र का पहला बिशु पर्व
बूंगा टिंबी पर्वत की पावन शिखर पर गूंजे जयकारे, भक्ति और परंपरा का अनुपम संगम
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के आंज-भोज क्षेत्र में स्थित टोरु गांव के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले बूंगा टिंबी पर्वत की चोटी पर इस वर्ष का पहला बिशु पर्व अपार श्रद्धा और लोक आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। इस पर्व की विशेषता यह रही कि यह वही पुण्यस्थल है जहां साक्षात श्री शिरगुल महाराज जी ने दिव्य स्वरूप में विराजमान होकर समूचे क्षेत्र को अपनी कृपा की छाया में लिया है।
इस अवसर पर लोगों ने शिरगुल महाराज की महिमा से ओतप्रोत गीत गाए, पारंपरिक रासे प्रस्तुत किए और इस क्षेत्र की प्रसिद्ध हारूल भी गाई गई, जो शिरगुल महाराज के गौरवमयी इतिहास को जीवंत करती है। इस लोकगीत का विमोचन 15 अप्रैल 2025 को टोरु के विश्राम गृह में संपन्न हुआ, जिसने इस सांस्कृतिक उत्सव को और भी ऐतिहासिक बना दिया।
17 अप्रैल को मनाए गए इस प्रथम बिशु के बाद कांडों धार में अगला बिशु संपन्न हुआ, जिसमें नघेता, भरली और बनोर गांवों से देव पालकियों सहित श्रद्धालु पहुंचे। इसके उपरांत 20 अप्रैल को बनोर गांव में बिशु का आयोजन होगा, जिसमें बनोर और आसपास के क्षेत्रों से देव जातर सहित श्रद्धालु भाग लेंगे
यह संपूर्ण उत्सव न केवल देव परंपराओं और लोकसंस्कृति का गौरवमयी प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रवासियों की श्रद्धा, समर्पण और एकता का सजीव प्रमाण भी प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ गांव के लोग मेहर सिंह तोमर, जगदीश्वर सिंह तोमर, श्याम सिंह तोमर, पंचराम तोमर, उदय राम, जी एस तोमर, मीतर सिंह, अत्तर सिंह तोमर, बलबीर सिंह तोमर, नवयुव मंडल प्रधान शूरवीर तोमर, उप प्रधान नरेंद्र तोमर, मोहन सिंह तोमर, नेत्र सिंह तोमर, ललित तोमर, संजय तोमर, राहुल तोमर, धनवीर तोमर
महिला मंडल, गुलाबी देवी, किरण देवी, बबीता देवी, सीता देवी, इंदिरा देवी, ललिता देवी, पंचायत प्रधान कमला तोमर आदि भी उपस्थित रहे।