ऊर्जा मंत्री के संरक्षण मे एमसी पांवटा मे हुए घोटाले पर घोटाले ddnewsportal.com

ऊर्जा मंत्री के संरक्षण मे एमसी पांवटा मे हुए घोटाले पर घोटाले ddnewsportal.com

ऊर्जा मंत्री के संरक्षण मे एमसी पांवटा मे हुए घोटाले पर घोटाले

पत्रकार वार्ता में गरजे पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, कहा; भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात भाजपा समर्थित पांवटा नगर परिषद मे इस बार होगा बदलाव।

नगर परिषद पांवटा साहिब के चुनावों को लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पांवटा साहिब के होटल यमुना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा समर्थित नगर परिषद की हर बैठक मे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जाते थे फिर क्यों

इतना भ्रष्टाचार हुआ। इसका सीधा मतलब है कि उर्जा मंत्री के संरक्षण मे नगर परिषद मे गटका और सफाई घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में कांग्रेस समर्थित नगर परिषद गठित होते ही भ्रष्टाचार के मामलों के फाइलें नए सिरे से खोल कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता चौधरी किरनेश जंग, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ज़िला कांग्रेस महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, विशाल वालिया, नप पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, ओंकार सिंह ने संयुक्त वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश

ऊर्जा मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के संरक्षण में नगर परिषद में भ्रष्टाचार फला फूला है। यहां तक कि भ्रष्टाचार के आरोपी पदाधिकारियों के खिलाफ जांच के नाम पर लीपापोती कर उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई। जिससे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा की नीयत जगजाहिर हो गई है। उन्होने कहा कि नई नगर परिषद में विकास का संयुक्त मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होने भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील भी की।