जब सोनिया गांधी पंहुच गई शिमला...  ddnewsportal.com

जब सोनिया गांधी पंहुच गई शिमला...  ddnewsportal.com

जब सोनिया गांधी पंहुच गई शिमला... 

बेटी और दामाद पहले ही शिमला मे मना रहे छुट्टियाँ, राहुल गांधी के आने की भी संभावना

हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में उठे सियासी घमासान को निपटाने के बाद हुई थकान को मिटाने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी आज शिमला पंहुची है। वह सोमवार सुबह साढे़ दस बजे शिमला पहुंची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पिछले दो दिन से शिमला में हैं। प्रियंका वाड्रा छराबड़ा स्थित अपनी निजी कोठी में छुट्टियां बिता रही हैं। राबर्ट वाड्रा भी प्रियंका के साथ शिमला घूमने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए शिमला के पास छराबड़ा में

प्रियंका गांधी के निजी आवास में ठहरेंगी। गोर हो कि सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा भी शिमला में ही हैं। इनका छराबड़ा में करीब तीन दिन और ठहरने का कार्यक्रम है। अभी इनसे पार्टी का कोई नेता नहीं मिला है और न ही उनसे किसी को मिलने की अनुमति है। सोनिया गांधी के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी भी शिमला पहुंच सकते हैं।