Paonta Sahib: बद्रीपुर पंचायत से उप-प्रधान पद के लिए कुणाल शर्मा ने पेश की मजबूत दावेदारी ddnewsportal.com
Paonta Sahib: बद्रीपुर पंचायत से उप-प्रधान पद के लिए कुणाल शर्मा ने पेश की मजबूत दावेदारी

पाँवटा साहिब विकास खंड की ग्राम पंचायत बद्रीपुर में उप-प्रधान पद के लिए युवा ऊर्जावान उम्मीदवार कुणाल शर्मा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। कुणाल शर्मा ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
कुणाल शर्मा एक सशक्त सामाजिक एवं जनसेवा की परंपरा से जुड़े हुए हैं। वे स्वर्गीय बैणी प्रसाद के पोते हैं, जो पूर्व में बद्रीपुर पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। अपने दादा के जनसेवा के आदर्शों और कार्यशैली से प्रेरित होकर कुणाल शर्मा ने भी समाज के लिए कार्य करने का मार्ग चुना है।

कुणाल शर्मा छात्र जीवन से ही सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनका जुड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से रहा है, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिसमें पूर्व इकाई अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुमार है। इन जिम्मेदारियों के माध्यम से उन्होंने नेतृत्व, संगठन क्षमता और जनसंपर्क का व्यापक अनुभव हासिल किया है।

कुणाल शर्मा का कहना है कि उन्होंने पंचायत के विकास के लिए विजन तैयार किया है। इसके तहत उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में गांव में सड़क और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ विकास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा और किसानों और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है। कुणाल शर्मा ने बद्रीपुर पंचायत के सभी मतदाताओं से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें सेवा का अवसर दें, ताकि मिलकर पंचायत को एक आदर्श, पारदर्शी और विकासशील पंचायत बनाया जा सके।