मुख्यमंत्री कल सिरमौर दौरे पर- ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री कल सिरमौर दौरे पर- ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री कल सिरमौर दौरे पर

उपायुक्त ने दी जानकारी, सिरमौर में कोविड-19 स्थिति की करेंगे समीक्षा।
 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल यानि शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परूथी ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 30 अप्रैल, 2021 को प्रातः

10 बजे नाहन पहुंचेगे और प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सिरमौर में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह कोविड की स्थिति की समीक्षा सहित आने वाले समय के लिए क्या और अधिक व्यवस्था की जा सकती है, के बारे मे भी जानकारी लेंगे।