Paonta Sahib: श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, अश्वनी शर्मा फिर अध्यक्ष, पढ़ें कार्यक्रम की रूप-रेखा ddnewsportal.com
Paonta Sahib: श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, अश्वनी शर्मा फिर अध्यक्ष, पढ़ें कार्यक्रम की रूप-रेखा

भगवान श्री परशुराम जी के आशीर्वाद से श्री श्याम चंद शर्मा की अध्यक्षता में ब्राह्मण सभा पाँवटा साहिब की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि जो कार्यकारिणी पहले से काम कर रही है, वह अगले दो वर्ष तक वैसे ही काम करती रहेगी। जिसमें अश्विनी शर्मा अध्यक्ष, सुभाष शर्मा जनरल सेक्रेटरी, अजय शर्मा कोषाध्यक्ष और सुधांशु कौशिश यूथ प्रधान बने रहेंगे।
बैठक में निर्णय यह हुआ है कि हर वर्ष की भांति श्री परशुराम जी जन्मोत्सव 19 अप्रैल 2026 को श्री परशुराम एवं श्री शिव मंदिर बद्रीपुर के प्रांगण में मनाया जाएगा। इसके नियमित 18 अप्रैल 2026 को हर वर्ष की भांति शोभायात्रा श्री परशुराम चौक से विश्वकर्मा मंदिर, श्री गीता भवन मंदिर, बाजार से होते हुए बद्रीपुर चौक से वापस श्री परशुराम एवं श्री शिव मंदिर बद्रीपुर में समाप्त होगी।

शोभायात्रा की विशेषता भगवान श्री परशुराम जी की पालकी मंदिर दीघाली से सुशोभित रहेगी। 19 अप्रैल 2025 को सुबह 8:00 बजे से भगवान श्री परशुराम जी का जलाभिषेक, पूजा, हवन एवं आरती तथा शाम 6:00 बजे भजन संध्या राहुल सेवल एवं पार्टी द्वारा की जाएगी। तत्पश्चात भंडारा प्रभु इच्छा तक चलेगा।

बैठक में श्याम चंद शर्मा पीपलीवाला, अश्विनी शर्मा, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सुधांशु कौशिश, किरण भारद्वाज, मुकेश शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, अनूप शर्मा, एडवोकेट कुणाल शर्मा, वैभव भारद्वाज, चंद्र दत्ता, प्रवीण शर्मा क्यारदा, नितिन शर्मा दीघाली, राहुल सेवल अम्बोआ, अजय भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, विनय शर्मा आदि विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए कमेटियों का गठन किया गया और सभी ने श्री परशुराम जी के भक्तों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।