भगवान वामन द्वादशी महोत्सव 7 सितंबर को ddnewsportal.com

भगवान वामन द्वादशी महोत्सव 7 सितंबर को  ddnewsportal.com

भगवान वामन द्वादशी महोत्सव 7 सितंबर को

पांवटा साहिब में मनाया जाएगा धूमधाम से, गीता भवन मंदिर में बैठक कर लिया निर्णय।

पाँवटा साहिब के गीता भवन मन्दिर में सनातन धर्म सभा पाँवटा साहिब के प्रधान राजेन्द्र अग्रवाल व श्री राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर

प्रधान शांति स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें भगवान श्री वामन द्वादशी महोत्सव के आयोजन के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में पाँवटा साहिब के 22 मन्दिरों के प्रधान व पण्डित बुलाए गए थे। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि श्री

भगवान वामन द्वादशी महोत्सव आगामी 7 सितंबर 2022 बुधवार को मनाया जाएगा। एक बजे शोभा यात्रा बद्रीपुर शिव मन्दिर से चलेगी व पांवटा साहिब बाजार से होते हुए श्री राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर यमुना घाट आएगी। उस के बाद ठाकुर जी के पालनो को

यमुना जी मे नोका बिहार  कराये जायेंगे। उस के बाद यमुना माँ की आरती होगी व फिर यमुना घाट पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी नगर वासियो से विनती है कि इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले व वामन भगवान का आर्शीवाद प्राप्त करें। साथ

ही सभी मंदिर के प्रधान व पण्डित ने निर्णय लिया कि इस बार जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। बैठक में अजय संसारवाल, मंयक महावर, हिमांशु मित्तल, शांति स्वरूप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

                                      बाॅक्स

श्री भगवान वामन द्वादशी महोत्सव आगामी 7 सितंबर 2022 बुधवार को मनाया जाएगा। एक बजे शोभा यात्रा बद्रीपुर शिव मन्दिर से चलेगी व पांवटा साहिब बाजार से होते हुए श्री राधा

कृष्ण हनुमान मन्दिर यमुना घाट आएगी। उस के बाद ठाकुर जी के पालनो को यमुना जी मे नोका बिहार  कराये जायेंगे। उस के बाद यमुना माँ की आरती होगी व फिर यमुना घाट पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।