पाँवटा साहिब: अब नवादा पंचायत में भाजपा की सेंधमारी ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब: अब नवादा पंचायत में भाजपा की सेंधमारी  ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब: अब नवादा पंचायत में भाजपा की सेंधमारी

27 परिवारों ने अन्य पार्टियाँ छोड़कर भाजपा की ज्वाॅयन, ऊर्जा मंत्र सुखराम चौधरी ने गिनवाई उपलब्धियां।

पाँवटा साहिब में भाजपा में मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। भंगानी में 40 परिवारों के भाजपा में मिलने के बाद बीते रविवार देर रात भगानी के बाद ग्राम पंचायत नवादा में भी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। काग्रेस की गढ़ कही जाने वाली नवादा पंचायत में 27 परिवारों ने अन्य पार्टियाँ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल, ऊर्जा मंत्री देर शाम जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत नवादा में लोगों से मिल रहे थे, इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर को मिल रहा हैं।

उन्होंने कहा क़ि आयुष्मान भारत योजना व हिमकेयर योजना से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा हैं। उज्ज्वला योजना व गृहणी सुविधा योजना से महिलाओं को मुफ़्त गैस के सिलेंडर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना व स्टार्ट अप योजना से युवाओं को रोज़गार मिल रहा हैं। बुजुर्गों की पेन्शन की आयु सीमा 80 से 60 वर्ष की गई व पेन्शन में वृद्धि की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ़्री दी जा रही हैं, जिससे लाखों उपभोक्ताओं का बिल ज़ीरो आ रहा हैं।
किसानो को सिंचाई ट्यूबवेल हेतु 30 पेसे/बिजली दी जा रही हैं। उन्होंने कहा क़ि किसानो की फसल घर द्वार पर ख़रीदी जा रही हैं, जिसका भुगतान 24 घंटे में सीधे किसान के खाते में किया जा रहा हैं। किसान सम्मान निधि दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नवादा पंचायत में सोलर सिस्टम से 16 हैंडपम्प में मोटर डाल कर उनका विद्युतीकरण किया गया हैं। हर घर नल के तहत पाँवटा साहिब विधानसभा में लगभग 52 करोड़ से 99% घरों में नल के माध्यम से जल दिया जा रहा हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो अबकी बार धान की फसल ख़राब हुई हैं उसका उचित मुआवज़ा किसान भाईओं को दिलवाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन को गिरदावरी करने के आदेश दे दिए गए हैं।


इस दौरान भाजपा व सुखराम चौधरी की कार्यशैली को देखते हुए 27 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका स्वागत ऊर्जा मंत्री ने पार्टी का पटका पहना कर किया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में आलमगीर अली, मशरूफ अली, महबूब अली, नसार अली, उस्मान अली, जंगशेर अली, महरुफ अली, हैदर अली, शकील मिस्त्री, ममता कुमारी, राजीया बेगम, शहजहॉ बेगम, इखराज अली, आशिक़ अली, नफ़ीस अली, सब्बीर अली, गुलशेर गुज्जर, मोहन लाल, तसलीम अली छोटा, इकराम अली, राजिया बेगम, गुलशेर अहमद, कृष्ण बंटी, नाजर दीन, मामचंद सैनी आदि शामिल है।