Paonta Sahib: बीबीजीत कौर स्कूल के 500 बच्चों के दाँतों का किया निरीक्षण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बीबीजीत कौर स्कूल के 500 बच्चों के दाँतों का किया निरीक्षण
पाँवटा साहिब के शमशेरपुर स्थित बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 500 से अधिक बच्चों की दंत सुरक्षा निरीक्षण का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब की तरफ से लगाया गया। इस दंत जांच निरीक्षण में पूरन चंद
मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट पांवटा साहिब के डॉक्टरों की टीम के द्वारा बच्चों के दांतों की जांच की गई। इस दौरान डॉक्टर दिव्या व्यास ने बच्चों को बताया कि रोजाना ब्रश करना चाहिए, ब्रश कैसे करना चाहिए और क्यों करना चाहिए। साथ ही बताया कि किन पदार्थों का सेवन करना चाहिए, किसका नही करना चाहिए ताकि दांत स्वस्थ रहें, इस सब की जानकारी दी गई। कैंप विद्यालय प्रधानाचार्य पदम सिंह, मुख्याध्यपिका मीनू महेश्वरी एवम विद्यालय के सभी अध्यापकगणों की सहायता से सफल हो पाया है। बीबी जीत कौर के सभी बच्चों ने इस दंत चिकित्सा निरीक्षण में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है।