भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वाॅरियर्स को बांधी राखी- ddnewsportal.com

भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वाॅरियर्स को बांधी राखी- ddnewsportal.com

भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वाॅरियर्स को बांधी राखी

मोर्चा ने फ्रंटलाईन वारियर्स पुलिस, सफाई कर्मी सहित आशा वर्कर्स और नर्सों के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व।

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर और पांवटा साहिब ने पांवटा साहिब मे फ्रंटलाईन पर कार्य कर रहे वारियर्स को राखियाँ बाधी। इनमे विशेषकर नगर परिषद पांवटा साहिब के सफाई कर्मचारी सहित स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारी शामिल है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने

बताया कि मोर्चा की बहनो ने अपने हाथों से राखियाँ बनाई है। जिन्हे कोरोना वायरस से लोगों को बचाने वाले फ्रंटलाईन वाॅरियर्स को बांधा गया। साथ ही आशा वर्कर्स और नर्सों को भी राखियाँ बांधी। इस मौके पर शिवानी वर्मा सहित पांवटा साहिब मंडल की अध्यक्षा कृष्णा धीमान व माही कौर आदि मौजूद रही।

शिवानी वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महिला मोर्चा ने राखी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को मोर्चा ने स्थानीय नर्स बहनो, आशा वर्कर्स बहनों, स्वच्छता कर्मचारियों भाइयो तथा पुलिस कर्मचारियों भाइयो को राखी बांधी। इन सभी लोगों ने कोरोना काल मे फ्रंटलाईन पर काम करने लोगों की सुरक्षा की है जिसके लिए यह सभी बधाई के पात्र है।