Sirmaur: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने की जिला सहसंयोजक एवं विभिन्न मंडल संयोजकों की नियुक्ति ddnewsportal.com
Sirmaur: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने की जिला सहसंयोजक एवं विभिन्न मंडल संयोजकों की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश सह- संयोजक एवं जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता से चर्चा के उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने प्रकोष्ठ में जिला सहसंयोजक एवं विभिन्न मंडल संयोजकों की नियुक्ति का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है। नंदलाल शर्मा एवं आरती पराशर को जिला सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में संयोजकों की नियुक्ति इस प्रकार प्रदान की गई है।
■ पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ मंडल से सतेश्वर शर्मा, सराहा मंडल से संजीव गुप्ता।
■ नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारटी-धार नाहन मंडल से बाबूराम, माता त्रिलोकपुर नाहन मंडल से रोशन लाल, माता कटासन नाहन से हृदय राम
■ रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार मंडल से धर्मपाल सिंह, संगडाह मंडल से कृपाराम, ददाहु मंडल से सर्वानंद शर्मा।
■ पाँवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत पांवटा साहिब मंडल से सुमन गुप्ता, गिरी पार आन्ज-भोज मंडल से रमेश चंद शर्मा
■ शिलाई विधानसभा के अंतर्गत शिलाई मंडल से जगत राम शर्मा एवं नेडा- पार मंडल से जगत सिंह तोमर को मंडल संयोजक के तौर पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

शीघ्र ही प्रत्येक मंडल इकाई अपने अधीनस्थ सह- संयोजकों को नियुक्ति प्रदान कर, कार्यकारीणी का विस्तार करेगी, जिसकी अधिसूचना शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ईकाई शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम शर्मा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला सिरमौर धीरज गुप्ता एवं जिला सिरमौर के सम्मानित राजनैतिक प्रतिनिधित्व से चर्चा के उपरांत शीघ्र ही शिक्षक प्रकोष्ठ जिला परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक कार्यक्रम आयोजन संबंधी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसमें जिला सिरमौर के जिला संयोजक, प्रदेश सहसंयोजक, जिला सहसंयोजक एवं प्रत्येक मंडल से संयोजक, सहसंयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजकों में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सुनिश्चित की जाएगी तथा महिलाओं को समान रूप से प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा।