Himachal News: भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती- भाजपा जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जाएंगे जिला सम्मेलन ddnewsportal.com

Himachal News: भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती- भाजपा जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जाएंगे जिला सम्मेलन ddnewsportal.com

Himachal News: भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती- भाजपा जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जाएंगे जिला सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के सभी जिलों में 15 नवम्बर 2025 को भव्य जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक कपूर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सभी जिलों में तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रत्येक जिले में पार्टी की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश स्तरीय नेता उपस्थित रहेंगे, जो भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विचार प्रस्तुत करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के ऊलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर अंग्रेजों के विरुद्ध “उलगुलान” नामक आंदोलन चलाया और स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग, स्वाभिमान और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के योगदान को स्मरण करते हुए 15 नवम्बर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेशभर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, परिचर्चा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान योगदान पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिरसा मुंडा जी की जयंती उसी जनजागरण और आत्मगौरव की भावना का प्रतीक हैं।

वहीं  भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह सिंगटा ने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 से 2025 तक जनजातीय समाज के कल्याण के लिए चलाई गई ऐतिहासिक योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में जनजातीय समुदायों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पहली बार जनजातीय क्षेत्रों के लिए अलग ‘मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स’ को सशक्त बनाया है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और आजीविका विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो रही है। जनजातीय युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन, वन धन योजना, TRIFED और Aadi Mahotsav जैसे कार्यक्रमों ने स्वरोजगार के नए अवसर खोले हैं।जनजातीय संग्रहालय, जनजातीय गौरव दिवस समारोह और बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जैसी पहलें आदिवासी इतिहास और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं।100 से अधिक जनजातीय जिलों में आधारभूत ढांचे का विकास, सड़क, बिजली, जल और डिजिटल कनेक्टिविटी के

माध्यम से विकास का नया युग आरंभ हुआ है। प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप जनजातीय समाज के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि आज देश के जनजातीय समुदाय आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी, भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह सिंगटा, तथा जिला महामंत्री कमल शर्मा , वी एन भारद्वाज उपस्थित रहे।