Sirmour: सिरमौर ने सुरेश कश्यप को दी 30508 मतों की लीड, सुखराम चौधरी फर्स्ट... ddnewsportal.com

Sirmour: सिरमौर ने सुरेश कश्यप को दी 30508 मतों की लीड, सुखराम चौधरी फर्स्ट... ddnewsportal.com

Sirmour: सिरमौर ने सुरेश कश्यप को दी 30508 मतों की लीड, सुखराम चौधरी फर्स्ट...

लोकसभा चुनाव परिणाम में शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत में सिरमौर जिले ने इस बार भी बड़ा रोल निभाया है। जिले ने सुरेश कश्यप को 30 हजार से अधिक वोटों की लीड दी है। 
मतगणना के बाद जारी रिजल्ट के मुताबिक पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को सबसे अधिक 15313 मतों की भारी लीड मिली है। यहां से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को कुल 39918 वोट पड़े जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 24605 मतों से संतोष करना पड़ा। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की यह गृह विधानसभा है। जिसमे उन्होंने फिर से शानदार प्रदर्शन किया है।


लीड में दूसरे स्थान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल की विधानसभा नाहन रही। यहां से भाजपा को 7941 वोटों की लीड हासिल हुई है। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को 38176 तथा कांग्रेस उम्मीदवार को 30235 वोट पड़े। 
तीसरे स्थान पर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र रहा। कांग्रेस विधायक विनय कुमार की इस विधानसभा से भाजपा 4485 वोटों की लीड लेने में कामयाब रही है। यहां से सुरेश कश्यप को 28637 तथा विनोद सुल्तानपुरी को 24153 वोट पड़े। 
चर्चा में रहने वाली शिलाई विधानसभा में भी भाजपा ने लीड हासिल की है। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री हर्षवर्धन चौहान की इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा 2317 वोटों की लीड में रही है। यहां पर भाजपा को 27898 तथा कांग्रेस को 25581 वोट डले। सरकार में कद्दावर मंत्री होने और गांव-गांव जाकर खूब मेहनत करने के बावजूद भी मंत्री यहां से कांग्रेस को लीड नही दिला पाए जो चिंतन और मंथन का एक विषय जरूर है। 
इसी तरह पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा ने 452 मतों की लीड हासिल की है। हालांकि यहां भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कश्यप की यह गृह विधानसभा है। बावजूद इसके सिरमौर जिले में लीड के मामले में सबसे कम और मामूली अंतर में रही है। यहां भाजपा के लिए भी चिंता का विषय जरूर है।