दिल्ली मे फिर हिमाचल के किसानों की आवाज बने नौटी ddnewsportal.com

दिल्ली मे फिर हिमाचल के किसानों की आवाज बने नौटी ddnewsportal.com

दिल्ली मे फिर हिमाचल के किसानों की आवाज बने नौटी

प्रदेश से गये भाकियु के जत्थे ने हिमाचल की फसलों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य मे रखने की उठाई मांग 

भारतीय किसान युनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिन्द्र सिंह नौटी दिल्ली मे संयुक्त किसान मोर्चा के समक्ष हिमाचल के किसानों की आवाज को सशक्त रूप से उठाया है। मोर्चा की एक अति महत्वपूर्ण मीटिंग में हिमाचल प्रदेश से भी किसानों का जत्था शामिल हुआ। इस जत्थे की अगुवाई कर रहे भाकियु हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनिन्द्र सिंह नौटी ने दिल्ली मोर्चे पर हुई बैठक मे भाग लेकर सरकार से होने जा रही वार्ता में हिमाचल के मुद्दे भी रखे ताकि

उनको भी बातचीत के एजेंडे में डाला जा सके। इसमें मुख्य रूप से सेब, टमाटर, मक्की, अदरक और लहसुन आदि को समर्थन मूल्य दिलवाना शामिल है। भाकियु हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिवस केंद्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मे हिमाचल के किसानों का भी पक्ष मजबूती से रखा गया। हिमाचल मे पैदा होने वाले फल व सब्जियों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग बातचीत के एजेंडे मे रखने की पैरवी की गई। उम्मीद है कि यह मांगे एजेंडे मे शामिल होगी और हिमाचल के किसानों को

भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमाचल के किसानों ने भाकियु के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत को हिमाचली टोपी और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हे पता चला कि राकेश टिकैत पिछले चार पांच दिनों से हिमाचली टोपी पहने हुए है। जो उनके हिमाचल प्रेम को भी दर्शाता है। उम्मीद है कि हिमाचल के किसानों की मांगे भी एजेंडे मे डलकर पूरी होगी।