लखीमपुर मे शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि ddnewsportal.com

लखीमपुर मे शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि ddnewsportal.com

लखीमपुर मे शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि 

पांवटा साहिब मे यमुना नदी मे पूजा अर्चना व अरदास कर प्रवाहित किया गया अस्थि कलश। 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में शहीद हुए 5 किसानों की अस्थि कलश को आज यमुना घाट पांवटा साहिब में विधि विधान पूजा

अर्चना और अरदास के बाद प्रवाहित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अलग-अलग गांव से किसान साथी पहुंचे। इस मौके पर भारतीय किसान

युनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि गाय तथा किसान का सदियों पुराना रिश्ता रहा है। इसको और पुख्ता करने के लिए गौ सेवक भाई

सचिन ओबेरॉय भी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने यमुना घाट पर सम्मिलित हुए। इस दौरान घटना मे शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति

के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान दर्जनों किसान मौजूद रहे।