Paonta Sahib: IMA ने स्तनपान को लेकर जागरूक की महिलाएँ ddnewsportal.com

Paonta Sahib: IMA ने स्तनपान को लेकर जागरूक की महिलाएँ ddnewsportal.com

Paonta Sahib: IMA ने स्तनपान को लेकर जागरूक की महिलाएँ, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ हरसिमरन सिंह चौधरी ने दी ये खास जानकारी...

विश्व स्तनपान सप्ताह पूरे विश्व में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसी कड़ी में IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पांवटा साहिब इकाई ने अध्यक्ष डॉ. एसपी खेड़ा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में स्तनपान जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरसिमरन सिंह चौधरी ने स्तनपान पर व्याख्यान दिया।

गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं से कई प्रश्न पूछे गए और उनकी शंकाओं का उत्तर डॉ. हरसिमरन सिंह चौधरी ने दिया। उनके साथ डॉ. सुधी गुप्ता एमओ प्रभारी सिविल अस्पताल, डॉ. कंचन खेड़ा अध्यक्ष महिला डॉक्टर विंग भी मौजूद थीं। व्याख्यान में आशा कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। इस मौके पर 100 से अधिक महिलाओं ने इस जानकारी का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में आईएमए की तरफ से महिलाओं को फल वितरित किए गये।