Paonta Sahib: CBSE क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी ddnewsportal.com
Paonta Sahib: CBSE क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
अंडर 17 सी.बी.एस.ई क्लस्टर गर्ल्स तथा बॉयज दोनों टीमों ने लहराया परचम

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब के खिलाड़ियों ने क्लस्टर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। 23 जुलाई से 27 जुलाई तक बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद हरियाणा में आयोजित अंडर 17 सी.बी.एस.ई क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार 25 जुलाई से 30 जुलाई तक गुरु नानक अकैडमी कैथल हरियाणा में आयोजित अंडर 17 सी.बी.एस.ई क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की दोनों टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाए। ज्ञातव्य हो बॉयज तथा गर्ल्स दोनों की प्रतियोगिताओं में 16 अन्य विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। उसमें से दोनों टीमों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी विद्यालय के नाम की।

विद्यालय के डायरेक्टर जी.एस. सैनी तथा प्रिंसिपल गुरुविंदर कौर चावला ने प्रातः कालीन सभा में दोनों टीमों की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया तथा बॉयज टीम के कोच अनिकेत ठाकुर तथा गर्ल्स टीम की कोच अंजना ठाकुर को हार्दिक बधाई दी।