Kafota: कफोटा कॉलेज में शुक्रवार को दाखिले का अंतिम दिन, आर्ट्स और कॉमर्स में लें एडमिशन ddnewsportal.com
Kafota: कफोटा कॉलेज में शुक्रवार को दाखिले का अंतिम दिन, आर्ट्स और कॉमर्स में लें एडमिशन

सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के केंद्र बिंदू कफोटा स्थित राजकीय महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय के साथ-साथ आर्ट्स संकाय के सभी विषयों में 31 जुलाई तक प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। राजकीय महाविद्यालय कफोटा की प्रिंसीपल डा. सुलक्षणा शर्मा ने बताया कि कफोटा महाविद्यालय में बी. कॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए भी सरकार द्वारा फिर से कक्षाएं बहाल कर दी गई हैं। ऐसे में कफोटा व आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी कॉमर्स प्रथम वर्ष में भी प्रवेश ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कफोटा महाविद्यालय में इस वर्ष अभी तक 116 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। कालेज प्राचार्य डा. सुलक्षणा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कफोटा कालेज में विद्यार्थी राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी व इतिहास विषय के अलावा कॉमर्स में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि बेहद ही स्वच्छ व बेहतरीन पर्यावरण वाले कैंपस राजकीय महाविद्यालय कफोटा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र 31 जुलाई शुक्रवार तक प्रवेश ले सकते हैं।
