Himachal News: रविवार को आम जनता के बीच माॅल रोड़ पर सीएम सुक्खू और मंत्रीगण, जानिए वजह... ddnewsportal.com

Himachal News: रविवार को आम जनता के बीच माॅल रोड़ पर सीएम सुक्खू और मंत्रीगण, जानिए वजह... ddnewsportal.com

Himachal News: रविवार को आम जनता के बीच माॅल रोड़ पर सीएम सुक्खू और मंत्रीगण, जानिए वजह...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को माॅल रोड़ पर बैठे दिखे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री-विधायक भी दिखे। मौका बड़ा था इसलिए जनता के साथ सीएम भी माॅल रोड़ पर पंहुचे और कास कार्यक्रम का आनंद लिया। 


दरअसल, रविवार को क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया। जिसे देखने के लिए सीएम सुक्खू भी मॉल रोड शिमला में नागरिकों के साथ शामिल हुए। नगर निगम शिमला द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित कर इस मैच के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के पास एक आकर्षक भित्ति चित्र का भी उद्घाटन किया। प्रोफेसर हिम चटर्जी की यह रचना पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की गई है। इस भित्ति चित्र में राज्य के विभिन्न जिलों की लोक संस्कृति को दर्शाया गया है। 


नगर निगम शिमला के प्रयासों की सराहना करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन और जल विद्युत उत्पादन राज्य में राजस्व वृद्धि का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटकों की आमद बढ़ाने पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा और इस संबंध में कई ठोस कदम उठाए गए हैं।


इह मौके पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

लगातार ताजा अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल को फाॅलो करें