HP Computer Teachers News: कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कही बड़ी बात, पढ़ें खबर... ddnewsportal.com

HP Computer Teachers News: कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कही बड़ी बात, पढ़ें खबर...  ddnewsportal.com

HP Computer Teachers News: कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कही बड़ी बात, पढ़ें खबर...

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों को भी एलडीआर (लिमटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) कोटे के तहत भर्ती किया जाएगा। 1308 कंप्यूटर शिक्षक लंबे समय से

सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का मामला उठाया। जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा एसएमसी शिक्षकाें को जिस तरह से एलडीआर कोटे के तहत सरकार में लाया जा रहा है, वैसे ही कंप्यूटर शिक्षकों को भी रखा

जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के मामले पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों के 1806 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 1006 पद खाली हैं। मार्च 2024 में 924 पद भरने का प्रस्ताव लोकसेवा आयोग को भेजा गया है। पांच वर्ष के शिक्षण अनुभव वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।