केंद्रीय रक्षा मंत्री के पुत्र नीरज सिंह बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ddnewsportal.com

केंद्रीय रक्षा मंत्री के पुत्र नीरज सिंह बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ddnewsportal.com
फाईल फोटो: नीरज सिंह।

केंद्रीय रक्षा मंत्री के पुत्र नीरज सिंह बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

नीरज सिंह की नियुक्ति से युवा वायु गति से संगठन के मूल संकल्प एवं लक्ष्यों को करेंगे पूर्ण: सिंगटा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को भारत-तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा विभाग) का दायित्व प्रदान किया गया है। बीटीएसएस-युवा के अध्यक्ष हिमाचल प्रांत प्रदीप सिंगटा

ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीरज सिंह अत्यधिक ऊर्जावान, लोकप्रिय, ओजस्वी व्यक्तित्व के साथ-साथ धर्म-निष्ठ भी हैं। संगठन को आशा और पूर्ण विश्वास है कि नीरज सिंह के साथ पूरे देश के युवा संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। नवनियुक्त युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह के मनोनीत होने से देश भर के युवा साथियो में एक नई

ऊर्जा का संचार हुआ है और अब हम अपने संगठन के मूल संकल्प ओर लक्ष्य की ओर तीव्र गति से प्राप्त करने के लिए सभी युवा साथी वायु-वेग की भांति अग्रसरित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है, उसे वह पूर्ण करने का सदैव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष बी. आर कोंडल, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉक्टर अमरीक सिंह ठाकुर, महामंत्री गौरव शर्मा, अखिलेश पाठक, चन्द्र भूषण वर्मा, युवा महामंत्री तेनजिन संघरूप, उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, युवा प्रांत मंत्री अजय चौहान, कनिका सूद, ज्योति चौहान, राधाकृष्णन नेगी, नीतिका, मीना नेगी, सौरव, राहुल, राजेश पाठक आदि अनेक प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने नीरज सिंह को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।