मौसम अपडेट- हिमाचल में फिर बरसेगी सफेद चांदी... ddnewsportal.com

मौसम अपडेट- हिमाचल में फिर बरसेगी सफेद चांदी... ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

मौसम अपडेट- हिमाचल में फिर बरसेगी सफेद चांदी... 

इन चार दिनों तक खराब बना रहेगा मौसम, फिर बर्फबारी की संभावना, रहें सतर्क।

हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर बिगड़े नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकतर भागों में धूप और बादल की आंखमिचौनी चल रही है। बीते कल भी इसी कारण दून क्षेत्र मे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बर्फबारी के अनुकूल बन गया है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश व बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन प्रदेश के मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों

में अगले 4 दिन बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। प्रदेश के मध्यम-ऊंचाई व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 जनवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि बारिश व बर्फबारी को लेकर प्रदेश में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।