Paonta Sahib: असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पंहुचे पाँवटा साहिब, हुई इन मुद्दों पर चर्चा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पंहुचे पाँवटा साहिब, हुई इन मुद्दों पर चर्चा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पंहुचे पाँवटा साहिब, हुई इन मुद्दों पर चर्चा...

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा रविवार को पाँवटा साहिब पंहुचे। उन्होंने यहां पर जिला स्तरीय बैठक ली और संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही कामगार और कर्मचारी की समस्याओं को

सुना। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित कामगारों और कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही जिलाध्यक्ष को जिला की कार्यकारिणी का विस्तार जल्द करने को कहा। 


उन्होंने कहा कि जल्द ही वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और कामगार और कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवायेंगे। 


इससे पहले यहां के लोनिवि विश्राम गृह में पंहुचने पर जिला अध्यक्ष इरशाद मलिक सहित पूर्व कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आदि सहित कर्मचारी नेता सुनील तोमर और रामचंद्र कपूर आदि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।