श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान हरविन्द्र कुमार रहे आयोजन के मुख्य यजमान- ddnewsportal.com

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान हरविन्द्र कुमार रहे आयोजन के मुख्य यजमान- ddnewsportal.com

पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण कथा का समापन

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान हरविन्द्र कुमार रहे आयोजन के मुख्य यजमान, भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर मे एक माह तक चला आयोजन।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया। पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ इस आयोजन का समापन किया गया। इस आयोजन के मुख्य यजमान श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान हरविन्द्र कुमार रहे। जानकारी के मुताबिक

श्रावण मास में विश्वकर्मा मंदिर मे श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य यजमान जहां श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान हरविन्द्र कुमार व उनका परिवार रहा वहीं कथा में रामगोपाल धीमान (प्रधान श्री विश्वकर्मा मन्दिर समीति), सुंदरलाल मेहता, पूरणचंद धीमान, रंजीत धीमान आदि का भी विशेष सहयोग रहा। समीति और आयोजकों ने सभी दानवीरों का भी आभार प्रकट किया जिनकी वजह से संपूर्ण कथा को सफल बनाया गया एवं हर रोज प्रसाद वितरण किया गया।

शनिवार को श्री शिवमहापुराण कथा का समापन किया गया। प्रातः 10 बजे हवन और फिर पूर्ण आहुति के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे नगर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे के मुख्य यजमान हरविंद्र कुमार (प्रधान- श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट) रहे। गोर हो कि हरविंद्र कुमार सदैव धार्मिक कार्यों मे बढ़ चढ़कर भाग लेते है। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे आते हैं।