G-Pay News: 4 जून से गूगल पे बंद! लाखों यूजर्स होंगे प्रभावित... ddnewsportal.com

G-Pay News: 4 जून से गूगल पे बंद! लाखों यूजर्स होंगे प्रभावित... ddnewsportal.com

G-Pay News: 4 जून से गूगल पे बंद! लाखों यूजर्स होंगे प्रभावित...

Google Pay: गूगल अगले महीने यानी जून में अपनी दो पॉपुलर सर्विस Google Pay और Google One VPN को बंद करने जा रहा है। गूगल के इस फैसले से लाखों यूजर्स प्रभावित होने वाले हैं। गूगल के इस फैसले से हड़कंप मचा हुआ है। हालाँकि हिंदुस्तान के यूजर्स को कोई टेंशन नही है। 


जी हां, भले ही गूगल अपनी दो पॉपुलर सेवाओं को बंद करने जा रहा है लेकिन भारत में गूगल पे यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, गूगल ने 2022 में गूगल वॉलेट लांच किया था और यूजर्स को एक ही जगह पर पेमेंट और खरीदारी का अनुभव देने की कोशिश कर रहा है। इसी सिलसिले में अमरीका में 4 जून 2024 से Google Pay बंद कर दिया जाएगा और वहां सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर स्विच करने के लिए कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 जून के बाद गूगल पे सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। बाकी करीब 180 देशों में इसे बंद कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि गूगल पे के यूजर्स को अब गूगल वॉलेट में शिफ्ट कराया जाएगा। बता दें कि गूगल वॉलेट एक मल्टीपर्पज पेमेंट ऐप है। जहां पेमेंट करने के अलावा आप डिजिटल कार्ड्स, लॉयल्टी कार्ड्स, ईवेंट टिकट और बोर्डिंग पास जैसी चीज़ें भी मैनेज कर सकते हैं।