अपनी जीवन शैली मे उतारें योग- शिवानी- ddnewsportal.com

अपनी जीवन शैली मे उतारें योग- शिवानी- ddnewsportal.com

अपनी जीवन शैली मे उतारें योग

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर की अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं को दिया संदेश।

सम्भाग दक्षिण हिमाचल, भाग सिरमौर एकल अभियान के द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया। भाग सिरमौर मे आयुष मंत्रालय के साथ एकल अभियान ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। यह समस्त ग्राम मे मनाया गया जिसमे ग्राम के सभी लोगो ने भाग लिया। यह कार्यक्रम सिरमौर भाग मे हर संच, केंद्र और अंचल और भाग पर भी मनाया। पांवटा साहिब मे इस कार्यक्रम मे नगर की माताएं, बहनो और बच्चों ने भी मनाया। इसमें प्रमुख वक्ता भाजपा महिला

मोर्चा सिरमौर की अध्यक्षा शिवानी वर्मा रही। उन्होंने योग के बारे मे जानकारी दी कि योग हमारे लिए कितना जरूरी है। इसे हमें अपने जीवन शैली मे उतारना चाहिए ताकि हम रोगों से निरोग हो सके। इसमें सिरमौर भाग से भाग गतिविधि प्रमुख प्रोमिला शर्मा भी रही और साथ मे सोनिका शर्मा भी और पांवटा साहिब नगर से कृष्णा धीमान, अनिता गर्ग, स्नेहदत्ता और भी माताएं और बहने रही।