Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर हिमाचल में अलर्ट - ddnewsportal.com

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर हिमाचल में अलर्ट - ddnewsportal.com
Demo Pic

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर हिमाचल में अलर्ट 

जानिये, कब प्रदेश में पंहुचने की संभावना और कितना होगा असर...

Cyclone Biparjoy: हिमाचल प्रदेश में भी गुजरात से हिमाचल की ओर बढ़ रहे बिपरजॉय को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। हिमाचल में 19 जून तक मौसम खराब रहेगा और आंधी-तूफान सहित ओलावृष्टि व गर्जना का यैलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18-19 जून को बिपरजॉय हिमाचल पहुंचेगा, जिससे तेज हवाएं चलेंगी और हिमाचल में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। 


मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बीच हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बिपरजॉय लगभग 145 किलोमीटर की रफ्तार से सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराने के उपरांत हिमाचल पहुंचेगा और इस दौरान 40 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय का नाम बंगलादेश ने सुझाया है, जिसका अर्थ है तबाही या फिर आपदा। बंगलादेश ने इस चक्रवात का नाम इसलिए रखा है क्योंकि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में जो भी चक्रवात आते हैं, उन सभी के नाम इसी इलाके के देश रखते हैं। इससे पहले गुजरने वाले तूफानों के नाम मोचा, बुलबुल व कटरीना रखा गया था और विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 2020 में बिपरजॉय नाम स्वीकार किया है। 
Cyclone Biparjoy: बता दें कि अरब सागर में बिपरजॉय नामक अति प्रबल चक्रवाती तूफान गुजरात पहुंच गया है और यह लैंडफॉल के बाद 145-155 किलोमीटर प्रति घंटा की अनुमानित गति के साथ बढ़ रहा है।