Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में गुड एंड बैड टच, गैजेट्स का अत्यधिक उपयोग तथा नशा मुक्ति जागरूकता सेशन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में गुड एंड बैड टच, गैजेट्स का अत्यधिक उपयोग तथा नशा मुक्ति जागरूकता सेशन

पांवटा साहिब के डिवाइन विजडम स्कूल, माजरा में विद्यार्थियों के लिए डेस्टिट्यूट इंडिया के सहयोग से तीन महत्वपूर्ण विषयों जैसे गुड टच एवं बैड टच, गैजेट्स का अत्यधिक उपयोग तथा नशा मुक्ति जागरूकता पर सत्र आयोजित किए गए। सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, अपनी सीमाओं को समझने, असहज स्थिति में ‘ना’ कहने, समस्या होने पर खुलकर बात करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सही व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के संतुलित उपयोग और नशे से दूर रहने के प्रति भी जागरूक किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आज के बदलते दौर में इन विषयों पर बच्चों से समय रहते बातचीत करना बेहद जरूरी है। अभिभावकों और शिक्षकों की सजगता एवं सही मार्गदर्शन बच्चों को अनेक चुनौतियों से बचा सकता है। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों और अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित, जागरूक, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बनाना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।