HP Employees News: JOA IT और क्लर्क के लिए खुशखबरी, 4 वर्ष बाद रेगुलर का तोहफा... ddnewsportal.com

HP Employees News: JOA IT और क्लर्क के लिए खुशखबरी, 4 वर्ष बाद रेगुलर का तोहफा... ddnewsportal.com

HP Employees News: JOA IT और क्लर्क के लिए खुशखबरी, 4 वर्ष बाद रेगुलर का तोहफा...

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले जेओए आईटी और क्लर्क के लिए अच्छी खबर आई है। विभाग के उक्त कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। 31 मार्च, 2024 तक दैनिक भोगी आधार पर जिनके 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं, विभाग ने जिलों को उनके दस्तावेज भेजने को

कहा है। संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ जिलों से इनके दस्तावेज मांगे गए हैं। इस दौरान जो कर्मचारी इस बीच नौकरी छोड़ गए हैं, उनकी डिटेल भी शिक्षा निदेशालय को अलग से भेजने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जिलों को यह आदेश जारी किए गए हैं।