Paonta Sahib: ईद पर दुखद हाद*सा, 7 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे जोहड़ में डूबने से मौ*त ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ईद पर दुखद हाद*सा, 7 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे जोहड़ में डूबने से मौ*त ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ईद पर दुखद हाद*सा, 7 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे जोहड़ में डूबने से मौ*त

ईद पर पाँवटा साहिब के सैनवाला मुबारकपुर में एक परिवार की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गई जब एक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी व दलदल से भरे जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक बच्चा पुत्र इस्लाम अपने परिजनों के साथ सुबह ईद की नमाज अता करने ईदगाह पहुंचा था। इस दौरान बच्चे के पिता और दादा नमाज पढ़ने में व्यस्त थे जबकि बच्चा पास में खेल रहा था। अचानक बच्चा लापता हो गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की गई। बताया जा रहा है कि ईदगाह से कुछ दूरी पर एक दलदल वाली गहरी जोहड़ में बच्चे के डूबे होने की पुष्टि हुई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक सिंचाई नहर के पानी के रिसाव के कारण जोहड़ में पानी भर गया था जिससे उसमें काफी दलदल बन गया था। जोहड़ की गहराई करीब साढ़े चार फुट बताई जा रही है, जबकि बच्चे की लंबाई लगभग 3 फुट थी। घटना की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।