Paonta Sahib: दो चरण के चुनाव में जनता का मिला है अपार समर्थन, अब 30 मई को भी जीप पर मुहर लगाकर दें अपना आशिर्वाद: बिट्टू ddnewsportal.com
Paonta Sahib: दो चरण के चुनाव में जनता का मिला है अपार समर्थन, अब 30 मई को भी जीप पर मुहर लगाकर दें अपना आशिर्वाद: बिट्टू
जिला सिरमौर के विकास खण्ड पाँवटा साहिब के अंतर्गत पड़ने वाले जिला परिषद वार्ड नंबर- 09 पातलियों से निर्दलीय प्रत्याशी परविंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि दो चरणों की वोटिंग में वह अपने प्रतिद्वंदियों से कहीं आगे निकल चुके है और उन्हें भरोसा है कि अब तीसरे चरण में भी उन्हें इसी तरह जनता का आशिर्वाद मिलेगा। जिससे वह अपनी मंजिल हासिल करेंगे।

बता दें कि परविंदर सिंह बिट्टू को जिस तरह से जनता का स्नेह और समर्थन मिल रहा है उससे विरोधियों की नींदे भी उड़ गई है। परविंदर सिंह बिट्टू का मानना है कि वह निश्चित रूप से जीत की और अग्रसर है। उनके धुंआधार प्रचार बाद लगातार ग्राफ बढ़ा हैं। चुनाव प्रचार अभियान में वह पूरी तरह मजबूत नजर आये।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके पक्ष में जनता का समर्थन उमड़ पड़ा हैं। जिससे यह स्पष्ट होता नजर आया कि जनता बिट्टू को जीत की दहलीज तक ले जाने में आतुर हैं। उधर, बिट्टू को मिल रहे समर्थन को देखकर विरोधियों के हौसले भी पस्त हैं। जनसम्पर्क अभियान में बिट्टू लोगों से अपने चुनाव चिन्ह “जीप” पर मुहर लगाने की लगातार अपील करते रहे हैं।

परविंदर सिंह बिट्टू का उनके समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने हर जगह जोरदार स्वागत किया। चुनावी माहौल के बीच गांव में विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर गहन मंथन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आग्रह किया और उपस्थित लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी बिट्टू को पूरा समर्थन देने का वादा किया।