कालाअंब से एक माह पूर्व तीन बच्चों सहित महिला हुई है लापता ddnewsportal.com

कालाअंब से एक माह पूर्व तीन बच्चों सहित महिला हुई है लापता ddnewsportal.com

मेरे बीबी-बच्चों को ढूंढ दीजिए साहब 

पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, कालाअंब से एक माह पूर्व तीन बच्चों सहित महिला हुई है लापता।

जिला सिरमौर के नाहन के कालाअंब से तीन बच्चों के साथ एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने इस बाबत कालाअंब पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत मे दया राम पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव शिवनगर, जिला बरेली, यूपी हाल कर्मचारी सनी स्टार कंपनी

कालाअंब ने बताया कि उसकी शादी राजश्री से हिंदु रीतिरिवाज के बाथ करीब 13 वर्ष पूर्व हुई। जिससे उसके तीन बच्चें है। जिसमे बड़ी लड़की 10 वर्ष की, उससे छोटा बेटा 07 वर्ष तथा सबसे छोटा बेटा 4 वर्ष का है। वह कालाअंब मे जेके सिक्योरिटी दफ्तर के नजदीक रहते हैं। बीते 6 सितम्बर को

उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर बिना बताये कहीं चली गई। जिसे उसने पहले अपने स्तर पर खोजा लेकिन उनका कोई पता नही चला। इसलिए उसने 17 सितम्बर को पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई है। दया राम ने पुलिस सहित लोगों से भी उनकी पत्नी और बच्चों को ढूंढने मे मदद का आग्रह किया है।