शिलाई: भंडारी गुलाब पुंडीर को ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड शिलाई की कमान ddnewsportal.com

शिलाई: भंडारी गुलाब पुंडीर को ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड शिलाई की कमान ddnewsportal.com

शिलाई: भंडारी गुलाब पुंडीर को ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड शिलाई की कमान, मंत्री हर्षवर्धन चौहान के करीबी को बड़ी जिम्मेवारी

शिलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह पुंडीर (भंडारी) को पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेवारी दी है। क्षेत्र के दुगाना गांव के गुलाब पुंडीर को ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड शिलाई के मंडल अध्यक्ष का कार्यभार दिया गया है। ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह विशेन ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है। 


कांग्रेस ब्रिगेड का शिलाई मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने पर गुलाब भंडारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ संजय सिंह विशेन सहित प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्ख़ू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिलाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा का आभार प्रकट किया है। गुलाब भंडारी ने कहा कि कमेटी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाएंगे।
उधर, शिलाई अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के पार्टी वर्कर्ज में काफी उत्साह है। क्षेत्र के कईं लोगों ने गुलाब पुंडीर को बधाई दी है। वहीं, दुगाना पंचायत के कांग्रेसियों पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह पुंडीर, मायाराम पुंडीर, अतर सिंह पुंडीर, भाव सिंह कपूर, आसपास की पंचायतों से पूर्व प्रधान रघुवीर कपूर, खेवटा राम शर्मा, मायाराम शर्मा, गुमान सिंह चौहान आदि ने भी उन्हें बधाई दी है।