अब ग्राम संपर्क अभियान पर निकलेगी हाटी समीति- ddnewsportal.com

अब ग्राम संपर्क अभियान पर निकलेगी हाटी समीति- ddnewsportal.com

अब ग्राम संपर्क अभियान पर निकलेगी हाटी समीति 

सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा हाटी मुद्दे से, शिलाई तहसील कमेटी अध्यक्ष चुने यशवंत नेगी। 

हाटी समीति अब जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर जन आंदोलन के लिए गांव गांव निकलेगी। समीति ने निर्णय लिया कि अब ग्राम संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा और हर हाटी को जनजातीय दर्जा देने की मांग के बारे मे जानकारी देकर उन्हें इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। यह निर्णय बुधवार को शिलाई में हुई हाटी समीति की बैठक मे लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समीति की केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष फकीर चन्द चौहान ने की। इस बैठक में सर्व प्रथम केंद्रीय हाटी समीति के उपाध्यक्ष जियालाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। उसके बाद विस्तृत चर्चा के उपरांत हाटी समीति शिलाई तहसील कमेटी का गठन किया गया। इसमे सर्व सम्मति से यशवंत नेगी को प्रधान चुना गया। मोहन ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा ओम प्रकाश शर्मा को महासचिव का कार्यभार दिया गया। सुरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा सांस्कृतिक सलाहकार दलीप सिरमौरी को चुना गया। हाटी समीति खंड शिलाई द्वारा एक ऑनलाइन गूगल मीट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह मीट 29 अगस्त को शाम सात बजे आयोजित होगी जिसके लिंक सभी पदाधिकारियों को भेज दिये जायेंगे। इस मीट मे हाटी समीति के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ विशेष रूप से राजनीति से जुड़े प्रमुख जिसमे विधायक हर्ष वर्धन चौहान और पूर्व विधायक बलदेव तोमर को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस मीट के माध्यम से हाटी मुद्दे पर हो रहे कार्यों

की समीक्षा की जाएगी। बैठक मे उपाध्यक्ष फकीर चन्द चौहान ने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देशानुसार अब ग्राम संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान की शुरुआत उन्होंने ग्वाली पंचायत से कर दी है और आने वाले समय मे गिरिपार के सभी गांवों मे यह अभियान चलेगा। उन्होंने विधानसभा सत्र मे गिरिपार क्षेत्र के किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग का मुद्दा चर्चा के लिए आगे नही बढ़ाया जो खेदजनक है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शीघ्र ही शिलाई मे केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे उपरोक्त सभी बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श करके एक निर्णायक योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर जीएस नेेेगी, बलबीर शर्मा आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।