Paonta Sahib: हीलिंग पृथ्वी की पहली आधिकारिक बैठक, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास रहेगा लक्ष्य ddnewsportal.com
Paonta Sahib: हीलिंग पृथ्वी की पहली आधिकारिक बैठक, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास रहेगा लक्ष्य
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली नवगठित संस्था हीलिंग पृथ्वी संस्था की प्रथम आधिकारिक बैठक शनिवार 17 जनवरी को यमुना होटल, पांवटा साहिब में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

इस बैठक में संस्था के सभी संस्थापक सदस्य एवं सामान्य सदस्य, जो पंजीकरण दस्तावेज़ों में उल्लिखित हैं, उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने मेमोरेंडम ऑफ़ एसोसिएशन (MOA) एवं बायलॉज़ पर हस्ताक्षर कर संस्था की औपचारिक शुरुआत की। संस्था की सचिव स्मृति वर्मा ने बताया कि हीलिंग पृथ्वी का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा कचरा प्रबंधन प्रणालियों को सशक्त बनाने, ज़ीरो वेस्ट जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, तथा जलवायु साक्षरता और IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियों के

माध्यम से कचरा पृथक्करण और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। बैठक में संस्था की आगामी कार्ययोजनाओं, प्राथमिक गतिविधियों एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे धरती माँ के संरक्षण हेतु मिलकर निरंतर और ठोस प्रयास करेंगे। Healing Prithvi का मानना है कि स्थायी बदलाव

सामूहिक प्रयासों से ही संभव है, और यह संस्था लोगों को जोड़कर धरती को स्वस्थ बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष नरिंदर कौर सैनी, उपाध्यक्ष डाॅ रोहताश नांगिया, सचिव स्मृति वर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार वैश, राशि वैद्य ( Rashi Vaidya), ट्विंकल वर्मा, विनय वर्मा एवं रचना वर्मा और केशव दीक्षित, टीका राम वर्मा, कृष्णा वर्मा, अभिनव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।