Himachal News: 100 स्कूलों को मिली 15-15 लाख की सौगात ddnewsportal.com

Himachal News: 100 स्कूलों को मिली 15-15 लाख की सौगात ddnewsportal.com

Himachal News: 100 स्कूलों को मिली 15-15 लाख की सौगात 

इस योजना के तहत मिला पैसा, विद्यालय में बढ़ेगी ये सुविधाएँ...

हिमाचल प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों को 15-15 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। यह बजट स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर

श्रेष्ठ विद्यालय योजना के तहत जारी हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को सरकार ने कुल 15 करोड़ की राशि जारी की है। प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने को साल

2020 में जयराम सरकार यह योजना लेकर आई थी।
योजना के तहत चयनित 100 विद्यालयों में गुणात्मक बदलाव तथा छात्र-शिक्षकों का उचित अनुपात सुनिश्चित कर सुधार किया जाना है। योजना के तहत इन स्कूलों में शौचालयों का निर्माण

किया जाएगा। पीने के पानी का उचित बंदोबस्त होगा। स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। पुस्तकालय बनाए जाएंगे। खेलकूद की सुविधाएं भी दी जाएंगी।