Himachal News: डिपुओं में अब हेयर ऑयल और देसी घी भी... ddnewsportal.com

Himachal News: डिपुओं में अब हेयर ऑयल और देसी घी भी... ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Himachal News: डिपुओं में अब हेयर ऑयल और देसी घी भी...

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं के दिए अच्छी खबर है। अब डिपुओं में बाजार मूल्य से कम दरों पर हेयर ऑयल और देशी घी भी उपलब्ध होगा। डिपुओं में सस्ते सामान की आपूर्ति के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने तीन कंपनियां चुनी हैं। निगम इन कंपनियों के साथ एमओयू साइन करेगा। ये कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की आपूर्ति भी करेंगी। बाजार मूल्य से यह सामान 10 फीसदी तक सस्ता होगा। निगम के इस फैसले से प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को फायदा होगा। इससे निगम की भी आय बढ़ेगी।


गोदरेज कंपनी डिपुओं में शैंपू व साबुन, बजाज कंपनी इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद, ब्लैड और बंगे कंपनी सोयाबीन तेल, घी और अन्य सामान की आपूर्ति करेगी। अभी राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर चार में से तीन दालें (मलका, माश, दाल चना और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है।


आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। उल्लेखनीय है कि अभी निगम की ओर से डाबर कंपनी का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। टाटा की चाय भी उपभोक्ता डिपुओं से ले रहे हैं।
प्रबंध निदेशक, खाद्य आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल ने कहा कि कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। डिपुओं में उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य से कम दरों पर सामान उपलब्ध कराया जाना है।