Himachal Weather Update: मौसम विभाग का आया नया अपडेट, इस दिन से फिर बारिश... ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: मौसम विभाग का आया नया अपडेट, इस दिन से फिर बारिश...  ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: मौसम विभाग का आया नया अपडेट, इस दिन से फिर बारिश...

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक अंबर अभी राहत नही देने वाला है। इस बार के मानसून सीजन ने हिमाचल में भारी तबाही की है। यही कारण है कि जब मौसम विभाग का अलर्ट जारी होता है तो लोग सहम जाते है कि न जाने इस बार कितना नुकसान होगा। हालांकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 1 सितंबर से प्रदेश के कुछ भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 सितंबर तक कई भागों में मौसम खराब रहने की

संभावना जताई है। प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते अभी भी 270 सड़कों पर आवाजाही ठप है। मंडी जोन में 118, हमीरपुर में 55, शिमला में 63 और कांगड़ा जोन में 31 सड़कें बंद हैं। 40 पेयजल योजनाएं भी प्रदेश में प्रभावित चल रही हैं।
गोर हो कि इस मानसून सीजन में 24 जून से 30 अगस्त तक 386 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 134 की

सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 363 घायल हुए हैं। राज्य में 2493 घर ढह हो गए हैं। 10751 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 314 दुकानों व 5582 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 162  और अचानक बाढ़ की  72 घटनाएं सामने आई हैं।