HP Weather Update: बारिश-बर्फबारी के लिए रहो तैयार, इस दिन से मौसम के बदलेंगे मिजाज... ddnewsportal.com

HP Weather Update: बारिश-बर्फबारी के लिए रहो तैयार, इस दिन से मौसम के बदलेंगे मिजाज... ddnewsportal.com

HP Weather Update: बारिश-बर्फबारी के लिए रहो तैयार, इस दिन से मौसम के बदलेंगे मिजाज...

हिमाचल प्रदेश अगले कुछ दिनों के लिए बारिश बर्फबारी के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में 7 नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके

प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 7 नवंबर को सिर्फ उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश हो सकती है। जबकि 8 व 9 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, शुक्रवार रात को लाहौल की चंद्राघाटी के कोकसर में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा की वादियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी से घाटी सहित राज्य के अन्य ऊपरी क्षेत्रों में तापमान गिर गया है और पानी भी जमने लगा है। सुबह शाम की ठंडक बढ़नी शुरू हो गई है।