HP Rashan News: डिपुओं में सस्ता हुआ रिफाइंड तेल, पढ़ें, कितने रूपये घटे दाम... ddnewsportal.com

HP Rashan News: डिपुओं में सस्ता हुआ रिफाइंड तेल, पढ़ें, कितने रूपये घटे दाम... ddnewsportal.com

HP Rashan News: डिपुओं में सस्ता हुआ रिफाइंड तेल, पढ़ें, कितने रूपये घटे दाम...

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर आई है। यह राहत की खबर चुनावी शोर के बीच आई है। राज्य के डिपुओं में उपभोक्ताओं को इस माह यानी जून माह में रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। बीते माह जहां डिपुओं में रिफाइंड 104 रुपए दाम थे, वहीं जून माह में दामों में कटौती हुई है। बाजारों में दाम गिरने से डिपुओंं में भी तेल के दामों में गिरावट आई है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस माह रिफाइंड तेल 7 रूपये सस्ता मिलेगा।


वहीं सरसों के तेल के दामों में कोई गिरावट नहीं आई है। सरसों का तेल पहले की तरह 110 रुपए डिपुओं में मिलेगा। बीते 6 माह में रिफाइंड के तेल में पहली बार इतनी गिरवाट दर्ज की गई है। इससे पहले इतनी गिरावट नहीं दर्ज की थी। प्रदेश के कई डिपुओं में रिफाइंड तेल सप्लाई की नई सप्लाई पहुंच गई है। जिन डिपुओं में ये सप्लाई नहीं पहुंची है उन डिपुओं में पर भी जल्द ही ही सप्लाई पहुंचेगी।

उपभोक्ता बल्क में खरीद सकेंगे तेल-

आचार संहिता हटते ही डिपुओं से उपभोक्ता बल्क में भी रिफाइंड व सरसों का तेल डिपो दरों पर खरीद सकेंगे। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में घोषणा की थी कि उपभोक्ताओं को शादी-ब्याह सहित घरों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनों के लिए डिपुओं में सस्ती दरों पर बल्क में तेल दिया जाएगा, लेकिन आचार संहिता के चलते ये घोषणा पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में आचार संहिता हटते ही ये सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिलेगी।