Paonta Sahib: पेड़ ही बचाएंगे पृथ्वी पर मनुष्य का अस्तित्व- रविन्द्र शर्मा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पेड़ ही बचाएंगे पृथ्वी पर मनुष्य का अस्तित्व- रविन्द्र शर्मा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पेड़ ही बचाएंगे पृथ्वी पर मनुष्य का अस्तित्व- रविन्द्र शर्मा 

पाँवटा साहिब के राजकीय उत्कृष्ट उच्च विद्यालय बहराल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक रविन्द्र प्रकाश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिन

प्रतिदिन तापमान वृद्धि का कारण वृक्षों की कमी है। उन्होंने कहा कि यदि मानव सभ्यता का क्रम इस धरती पर जारी रखना है तो उसके लिए मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम 10 वृक्ष लगाना चाहिए। कार्यक्रम के आरम्भ में रविंद्र प्रकाश शर्मा एवं

नरेश शर्मा विद्यालय परिसर में अशोक और पीपल के वृक्षों को लगाया। उसके बाद रेणु गोस्वामी ने सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक रवि प्रकाश शर्मा एवं सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक नरेश शर्मा का स्वागत करते हुए 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला। 5 जून के महत्व को प्रतिपादित करते हुए बच्चों ने चित्रकला भी प्रदर्शित की। इसी कार्यक्रम में दोनों अतिथियों ने बच्चों को स्कूल डायरी भी वितरित की। इस अवसर पर  रविंद्र प्रकाश शर्मा ने बच्चों के अल्प आहार हेतु 2100 रुपये की राशि विद्यालय प्रशासन को भेंट की। सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक नरेश शर्मा ने बच्चों को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निर्वहन करना भी आपका महत्वपूर्ण दायित्व है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने अतिथि गण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केहर सिंह, श्यामलाल, रेणु गोस्वामी, मनवीर कौर, मीनाक्षी राजपूत, सुरेंद्र कौर, गंगा चौधरी, रणजीत, सुदेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा शशि कुमारी, रेशम कौर, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।