HP Weather Update: राज्य में तीन अगस्त तक बारिश का दौर, रात की बारिश में हुआ बड़ा नुकसान... ddnewsportal.com

HP Weather Update: राज्य में तीन अगस्त तक बारिश का दौर, रात की बारिश में हुआ बड़ा नुकसान... ddnewsportal.com

HP Weather Update: राज्य में तीन अगस्त तक बारिश का दौर, रात की बारिश में हुआ बड़ा नुकसान...

हिमाचल प्रदेश में मानसून का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के कारण जगह-जगह से भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की खबरें भी सामने आ रही है। 
भारी वर्षा से लाहौल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। दोनों स्थानों पर 34 घर खाली करवाने पड़े हैं। शिमला शहर के पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण करीब तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। वहीं अखबार लेकर निकली एक गाड़ी भी लैंडस्लाइड की शिकार हुई। चलती गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का कारण एक की मौत और तीन घायल हुए है। 
उदयपुर से प्रशासन की टीम ने खतरे को भांपते हुए करपट गांव में 30 घर खाली करवाए। अधिकतर लोगों ने टेंट में तो कुछ ने दूसरे गांव में शरण ली है।


ज्ञाबुंग और रोपा नाले में बादल फटने से मलबा लोगों के बगीचों में पहुंच गया, जिससे सैकड़ों सेब के पौधों और नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। रोपा पंचायत की सिंचाई कूहल रिगेन को बाढ़ से नुकसान हुआ है। यहां जल शक्ति विभाग की करीब 60 मीटर कूहल में मलबा भर गया, जिससे विभाग को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 3 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के छह जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में आंधी के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।