5 जनवरी के बाद हिमाचल में बंदिशें संभव ddnewsportal.com

5 जनवरी के बाद हिमाचल में बंदिशें संभव ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

5 जनवरी के बाद हिमाचल में बंदिशें संभव

देश में ओमिक्राॅन के बढ़ते मामलों पर प्रदेश कैबिनेट भी ले सकती है कड़े निर्णय।

हिमाचल प्रदेश सरकार भी राज्य मे बंदिशे लगा सकती है। हालांकि यह प्रतिबंध 5 जनवरी 2022 के बाद लग सकते हैं। दरअसल, देश में जिस तरह से ओमिक्राॅन के मामले बढ़ते जा रहे हैं और कई राज्यों ने अपने यहां प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसी प्रकार हिमाचल में प्रतिबंध को लागू किए जाने को लेकर भी फैसला किया जा सकता है। सरकार यह फैसला आग्रामी 5 जनवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में कर सकती है। गौरतलब है कि ओमिक्रोन के मामले दिल्ली और मुंबई में बढ़ रहे हैं। हालांकि फिलहाल की स्थिति में हिमाचल प्रदेश में अब तक पर्यटकों के आने जाने पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों कहा था कि यदि कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो प्रदेश में कुछ बंदिशें लगाई जा सकती हैं । वही, मंत्रिमंडल की बैठक के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। माना

जा रहा है कि बैठक में कोरोना के मामलों का संज्ञान लिया जाएगा। यह भी संभव है कि कुछ प्रतिबंध लगाए जाएं। इधर हिमाचल प्रदेश कोरोना के नए प्रकार ओमिक्राॅन की जांच के लिए भी तैयारी कर रहा है। प्रदेश में तीन प्रयोगशालाएं स्थापित करने की तैयारी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का इस संबंध में पत्र मिलने के बाद सरकार ने लैब स्थापना के लिए आवेदन मांगे हैं। क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है इसलिए बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। और नव वर्ष को तो राजधानी सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी है। इस दृष्टि से ओमिक्राॅन की जांच अनिवार्य लग रही है। अभी दिल्ली में ओमिक्राॅन की जांच 200 सैंपल है। हिमाचल प्रदेश में प्रयास किया जा रहा है कि 10 से 12 सैंपल तो यहां भी जांचे ही जाएं।