Himachal News: हिमाचल में पैदा होते ही बच्चे पर एक लाख रूपये कर्ज, पढ़ें, राज्य के मौजूदा वित्तीय हालात... ddnewsportal.com

Himachal News: हिमाचल में पैदा होते ही बच्चे पर एक लाख रूपये कर्ज, पढ़ें, राज्य के मौजूदा वित्तीय हालात... ddnewsportal.com

Himachal News: हिमाचल में पैदा होते ही बच्चे पर एक लाख रूपये कर्ज, पढ़ें, राज्य के मौजूदा वित्तीय हालात...

हिमाचल प्रदेश में आज की डेट में बच्चा एक लाख रूपये से अधिक के कर्ज के साथ पैदा हो रहा है। ऐसे वित्तीय हालात है राज्य के। प्रदेश लोन के सहारे चल रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार रही हो चाहे वर्तमान की कांग्रेस सरकार, हर सरकारों ने प्रदेश की गाड़ी को चलाने के लिए लोन का ही सहारा लिया है। यही कारण है कि आज यदि कोई बच्चा प्रदेश में पैदा होता है तो उस पर एक लाख रुपए से अधिक का कर्ज होता है। 
अब राज्य सरकार एक बार फिर से 1200 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। कर्ज लेने के लिए सरकार 19 दिसम्बर को आवेदन किया जाएगा तथा 20 दिसम्बर को सरकारी खाते में यह राशि आ जाएगी। इससे पहले राज्य सरकार ने बीते नवम्बर माह में 800 करोड़ रुपए और उससे पहले अक्तूबर माह में 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। उसके बाद प्रदेश सरकार पर कर्ज राशि

बढ़कर करीब 79630 करोड़ रुपए हो जाएगी। राज्य सरकार ने अक्तूबर माह से पहले गत अगस्त माह में भी 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। बता दें कि प्रदेश में आज पैदा होने वाले हर बच्चे पर 102818 रुपए से अधिक का कर्ज है जबकि भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रति व्यक्ति कर्ज 76630 रुपए था। इसके चलते वर्तमान सरकार को वर्ष 2023-24 में कर्ज अदायगी पर 9048 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि वह समय कब आएगा जब हिमाचल आर्थिक मामले में अपने पैरों पर खड़ा होगा। यदि ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में राज्य बड़े आर्थिक संकट से जूझ सकता है। सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश में आय के स्रोत सृजित करें ताकि कम से कम कर्ज लेने की नौबत आए। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम गठित करनी चाहिए जो यह देखें कि प्रदेश को अधिक से अधिक आय किध स्रोतों से आ सकती है और खर्च को कैसे कम किया जा सके।