यहां पूर्व विधायक का विडियो कर दिया वायरल ddnewsportal.com

यहां पूर्व विधायक का विडियो कर दिया वायरल ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

यहां पूर्व विधायक का विडियो कर दिया वायरल 

अब एसपी के पास शिकायत, छवि खराब करने का लगाया आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने उनके खिलाफ एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। इससे उनकी छवि खराब की जा रही है। जिस पर कारवाई होनी चाहिए। प्रदेश के चंबा जिले के चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज इस बाबत एस.पी. अभिषेक

यादव से मिले। इस मौके पर उन्हें एक शिकायत पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में एक महिला ने एक वीडियो सार्वजनिक किया है। यह वीडियो फेसबुक पर डी.एस. नाम की आई.डी. से शेयर की गई है। वीडियो में पूर्व विधायक की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। इसमें कहा गया है कि पूर्व विधायक द्वारा लोगों का पैसा हड़प लिया गया है।
सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि वीडियो में व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने

कहा कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करवाने के पीछे कुछ लोगों का हाथ है और वीडियो सार्वजनिक करने के लिए सोचा समझा षडय़ंत्र रचा गया है। उन्होंने एस.पी. से अपील की है कि जिस महिला ने वीडियो सार्वजनिक किया है और जिस आई.डी. से वीडियो शेयर किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावी वर्ष में उनके प्रतिद्वंदी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है।