सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के निधन पर स्थानीय पुलिस दें अंतिम सम्मान ddnewsportal.com

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के निधन पर स्थानीय पुलिस दें अंतिम सम्मान  ddnewsportal.com

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के निधन पर स्थानीय पुलिस दें अंतिम सम्मान 

हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ मुख्यालय पांवटा साहिब ने पुलिस विभाग से उठाई मांग।

हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ मुख्यालय पावटा साहिब जिला सिरमौर के कार्यकारणी सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष एम आई खान की अध्यक्षता मे उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब बीर बहादुर से शिष्टाचार भेंट की। संघ ने डीएसपी साहिब को आश्वासन दिया कि संघ हर समय पुलिस विभाग के साथ पूरे जिला सिरमौर मे हर कार्य के लिए अपने कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। संघ ने प्रार्थना की कि पुलिस मुख्यालय

शिमला द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के निधन पर स्थानीय पुलिस द्वारा अंतिम सम्मान दिया जाए। इसके अतिरिक्त अनेक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिन सभी मुद्दों पर सहमति प्रकट की गई।