बड़ी खबर: गिरिपार के हाटी समुदाय को मिला ST का दर्जा, हिमाचल सरकार ने लागू किया अधिनियम... ddnewsportal.com

बड़ी खबर: गिरिपार के हाटी समुदाय को मिला ST का दर्जा, हिमाचल सरकार ने लागू किया अधिनियम... ddnewsportal.com

बड़ी खबर: गिरिपार के हाटी समुदाय को मिला ST का दर्जा, हिमाचल सरकार ने लागू किया अधिनियम...
 
नये वर्ष में गिरिपार क्षेत्र के जिस हाटी समुदाय को बड़ी खुशखबरी का इंतजार था वो मिल गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाटी एसटी अधिनियम को राज्य में लागू कर दिया है। इस बाबत प्रिसिंपल सेक्रेट्री ओंकार चंद शर्मा ने एक पत्र जारी कर दिया है जिसमे हाटी समुदाय को एसटी दर्जा लागू करने की बात कही गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी यह पत्र अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अपना वायदा निभाने के लिए आभार जताया है। 
"देश दिनेश" ने अपनी खबर के माध्यम से पहले ही बता दिया था कि हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने के अधिनियम को हिमाचल सरकार आज यानि नव वर्ष के पहले दिन प्रदेश में लागू कर सकती है। गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच के पदाधिकारी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला पंहुच रहे है। उम्मीद है कि साल के पहले दिन इस मामले में सीएम सुक्खू की सरकार

हाटी समुदाय को बड़ा तोहफा दे सकती है। और अंततः वही हुआ है। हालांकि इन सबमे करीब चार माह का समय लग गया लेकिन हाटी समुदाय के लोंगों को अब उनका हक मिल गया। 
बता दें कि बीते कल यानि 31 दिसंबर 2023 रविवार को हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पाँवटा साहिब में पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हाटी मामले पर केंद्र

सरकार से जो स्पष्टीकरण मांगा था केंद्र ने उसका जवाब सरकार को भेज दिया है। उसके बाद से ही राजनैतिक सुगबुगाहट भी तेज हो गई। कांग्रेस के वर्कर्स भी कहने लगे कि प्रदेश सरकार ने 24 घंटे में लागू करने की बात कही है तो उसे लागू करना चाहिए और उन्हे कांग्रेस सरकार पर भरोसा है कि वह जो कहती है वो करती है। इस सूचना के बाद कांग्रेस समर्थित पदाधिकारी और वर्कर्स शिमला पंहुचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले और उनका आभार जताया।