HRTC के 40 बस कंडक्टर हुए कोरोना पाॅजिटिव ddnewsportal.com

HRTC के 40 बस कंडक्टर हुए कोरोना पाॅजिटिव ddnewsportal.com

40 बस कंडक्टर हुए कोरोना पाॅजिटिव 

HRTC कर रहा टिकट काटने की व्यवस्था में बदलाव का विचार, बनेंगे केबिन...

हिमाचल प्रदेश मे कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार तेज होती जा रही है। पहली जनवरी को जो केस प्रतिदिन 300 के करीब थे वो अब अढ़ाई हजार प्रतिदिन पंहुच गये हैं। इस रफ्तार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वायरस कितनी तेज गति पकड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कंडक्टर भी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इनकी संख्या अब तक 40 हो गई है। अब कंडक्टर सवारियों के पास टिकट काटने से गुरेज करने लगे हैं। अब प्रबंधन सवारियों के टिकट काटने की व्यवस्था बदलने पर विचार

कर रहा है। इसमें कंडक्टर पहली सीट पर बैठेगा। खिड़की से सवारियों के टिकट बनेंगे। उसके बाद ही यात्री बस में प्रवेश कर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से यह व्यवस्था लागू करने की मांग की है। 
इसके अलावा बसों की सैनिटाइजेशन, चालकों-परिचालकों के लिए साबुन की व्यवस्था, सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्कैन आदि की मांग की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने पहली, दूसरी और तीसरी सीट पर सवारियों के न बैठने की व्यवस्था की है। चालकों के लिए केबिन बनाने को कहा गया है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक सीट के चारों और रस्सी लगाने के लिए कहा गया है। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।