HRTC News: कंडक्टर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, पढ़ें कब होगी लिखित परीक्षा... ddnewsportal.com

HRTC News: कंडक्टर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, पढ़ें कब होगी लिखित परीक्षा... ddnewsportal.com

HRTC News: कंडक्टर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, पढ़ें कब होगी लिखित परीक्षा...

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में कंडक्टर भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट की डेट तय हो गई है। निगम ने भर्ती के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। 10 दिसंबर को कंडक्टर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भी आवंटित किए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और एक बजे तक चलेगी। 


गोर हो कि एचआरटीसी में 360 पदों पर होने वाली कंडक्टर भर्ती के लिए करीब 44,000 आवेदन आए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से कंडक्टर भर्ती हो रही है। 10 दिसंबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।